
मौसम डेस्क. दक्षिण-पश्चिम मानसून(South west monsoon) की गतिविधियों का असर देश पर दिखाई देने लगा है। नौतपा से पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी, हरियाणा और बिहार में धूलभरी आंधी और बारिश के चलते टेम्परेचर नीचे आया है। दिल्ली में लगातार दूसरे दिन ऐसा ही मौसम रहा। ओडिशा, हिमाचल प्रदेश में भी खूब बारिश हो रही है। न्यूज एजेंसी ANI ने ओडिशा के मौसम विभाग के निदेशक एचआर विश्वास के हवाले कहा कि उत्तरी ओडिशा और तटीय जिलों में बारिश जारी रहेगी। इधर, कई राज्यों में तेज बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ओलावृष्टि का भी अनुमान है। देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में तापमान में 3-4 डिग्री तक गिर सकता है।
भारत में मौसम में आए बदलाव की ये हैं वजहें
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, एक और पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) उत्तरी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। स्काईमेट वेदर(skymet weather) के अनुसार, एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बने चक्रवाती परिसंचरण से लेकर दक्षिण हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण बिहार और झारखंड होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र ओडिशा के तटीय क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है।
आजकल में ऐसा रहेगा इन राज्यों का मौसम
अगले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी हिमालय, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और कोंकण और गोवा में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ हल्की बारिश संभव है।
बीते दिन इन राज्यों में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, मेघालय के कुछ हिस्सों, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आंतरिक ओडिशा और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों, उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु और विदर्भ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होती रही।
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज के साथ तेज बारिश और अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि देखी गई। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में तेजी हवाएं भी चलीं। हवाएं तेज थीं।
पश्चिमी हिमालय, असम के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर बिहार, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
यह भी पढ़ें
दिल्ली में आंधी के साथ तेज बारिश, सभी फ्लाइट्स डायवर्ट, मौसम विभाग ने छह दिन का जारी किया अलर्ट
असम में बाढ़ का कहर, 2095 गांव अब भी पानी में डूबे; अब तक 24 की मौत 7.19 लाख से ज्यादा लोग बेघर
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.