बर्फबारी से बंद था रास्ता, 6 महीने की गर्भवती की जिंदगी पर मंडरा रहा था खतरा, तभी देवदूत बनकर पहुंचे जवान

पश्चिम विक्षोभ(western disturbance) के चलते देश के कई राज्यों का मौसम बिगड़ा हुआ है। स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग और इससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के 5 मार्च तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 4, 2022 3:43 AM IST / Updated: Mar 04 2022, 09:16 AM IST

नई दिल्ली. पश्चिम विक्षोभ(western disturbance) के चलते देश के कई राज्यों का मौसम बिगड़ा हुआ है। स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग और इससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के आसपास के हिस्सों पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और पाकिस्तान के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के 5 मार्च तक पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। (यह तस्वीर कश्मीर के कुपवाड़ा की है। यहां 6 महीने की गर्भवती को भारतीय सेना के जवानों ने अस्पताल पहुंचाया। बर्फबारी के चलते यहां का रास्ता बंद हो गया है।)

यह भी पढ़ें-हिमालय में किस वजह से गिर रही बर्फ, क्यों हो रही कई राज्यों मे बारिश, जानिए इसके पीछे की वजह

Latest Videos

Rain alert in the country:जानिए कहां हो सकती है बारिश
स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान, जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर और उत्तराखंड के एक या दो हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ़बारी संभव है।

स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण भारत कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों को कवर कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें-'कोरोनाकाल में 19 लाख बच्चों ने खो दिए अपने पैरेंट्स'; क्या ये खबर सच है; नहीं, जानिए ये माजरा क्या है?

यह भी जानें...
मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, 5 मार्च तक आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट, तमिलनाडु के तटीय इलाकों, दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिणी केरल के तटों के आसपास तेज हवाएं चलेंगी तथा समुद्र में लहरें भी ऊंची उठ सकती हैं।

स्काईमेटवेदर(skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों और पूर्वोत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।उत्तर पश्चिम, पश्चिम और पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश हुई। दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा में छिटपुट हल्की बारिश हुई। जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ़बारी हुई।

pic.twitter.com/9PYdxWD2AZ

यह भी पढ़ें-बाढ़ व लैंडस्लाइड्स से नुकसान उठाने वाले 6 राज्यों को केंद्र ने दी 1,682.11 करोड़ की अतिरिक्त मदद

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts