कई राज्यों में बना रहेगा लू का असर, पर पश्चिम विक्षोभ दिलाएगा गर्मी से राहत, जानिए अपने यहां के मौसम का हाल

कई राज्यों में इस समय लू (heat wave) का जबर्दस्त असर दिखाई दे रहा है। खासकर उत्तर और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में लू चल रही है। दिन का टेम्परेचर 45 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में बारिश होने से लू का असर कम होगा।
 

Amitabh Budholiya | Published : Apr 30, 2022 1:27 AM IST / Updated: Apr 30 2022, 07:00 AM IST

मौसम डेस्क. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार राजस्थान में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में इस समय लू (heat wave) का जबर्दस्त असर दिखाई दे रहा है। खासकर उत्तर और उत्तर-पश्चिमी राज्यों में लू चल रही है। दिन का टेम्परेचर 45 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में बारिश होने से लू का असर कम होगा। IMD के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर पश्चिम भारत में दिखने लगा है। आजकल में गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बारिश के आसार हैं। जबकि अगले 5 दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। लेकिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, राजस्थान आदि में धूल भरी आंधी आ सकती है। 4 मई तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

इन राज्यों में से रखें बचाव
भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के साथ-साथ पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में  लू (heat wave) की स्थिति बनी रहने का पूर्वानुमान है।

स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, दिल्ली, विदर्भ के कई हिस्सों और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी लू का असर बना रह सकता है।

भारत के विभिन्न राज्यों में मौसम में आए बदलाव की वजहें
1.
स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ( western disturbance) जम्मू कश्मीर और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है।

2. जबकि एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मेघालय और असम के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है।

3. भारतीय मौसम विभाग(India Meteorological Department) के अनुसार, एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के आसपास के हिस्सों पर सक्रिय है।

4. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक ट्रफ रेखा पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक से होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली नजर आ रही है।

इन राज्यों में रहा लू का असर
अगर पिछले 24 घंटों के दौरान की बात करें ,तो पंजाब, पश्चिम राजस्थान, दिल्ली, विदर्भ के कई हिस्सों और हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलती रही।

इन राज्यों में होती रही बारिश
1. स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होती रही।

लक्षद्वीप और रायलसीमा, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और नागालैंड के एक या दो हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें
आप भी चाहते हैं तेजी से हो weight loss तो घर में तैयार करें यह मसाला, कम हो जाएगी चर्बी
Skin Care: गर्मियों के लिए बेस्ट है ये 5 फेशियल, शादी- पार्टी में निखरेगा चेहरा, मिलेगी बेदाग त्वचा

 

Share this article
click me!