
Cold Wave Alert: देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कुछ ही दिनों पहले जहां बारिश और बादलों से राहत मिली थी, वहीं अब हवा में कड़वाहट वाली ठंड महसूस होने लगी है। उत्तर भारत के बड़े हिस्से में शीतलहर का असर दिखना शुरू हो गया है, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर अब भी जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले 72 घंटे बेहद अहम बताए हैं। जानिए आपके शहर या गांव में कब से बढ़ सकती है ठंड...
बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा में सर्दी का असर महसूस होने लगा है। पहाड़ों से सीधी आने वाली बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों में कई जगहों पर शीतलहर चल सकती है। सुबह-शाम की ठंड अचानक तेज हो सकती है।
पूर्वी राजस्थान में सर्दी की दस्तक साफ दिख रही है। कई जगहों पर रात और सुबह दोनों समय तेज ठंड की रिपोर्ट है। वहीं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 10 से 11 नवंबर के बीच शीतलहर की आशंका है। यहां तापमान तेजी से गिर सकता है और दिन में भी ठंड टाइट महसूस होगी।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है। दिन का तापमान करीब 27°C, रात का तापमान 12°C तक जा सकता है। हवा में नमी भी कम हो रही है, जिससे सर्द हवा और चुभने लगेगी।
उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में रात के तापमान में 4 से 5°C की गिरावट दर्ज हो सकती है। यानी सुबह-सुबह धुंध और जमाने वाली हवा देखने को मिलेगी। बिहार में भी यही हाल है। IMD का कहना है कि 15 नवंबर के बाद तापमान एकदम नीचे जा सकता है। यानी सर्दी का असली सीजन अब शुरू होने वाला है।
IMD ने झारखंड के 6 जिलों में 10 से 12 नवंबर तक शीतलहर अलर्ट जारी किया है। इनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा शामिल हैं। यहां तापमान 9 से 11°C तक रिकॉर्ड हुआ है।
जहां उत्तर भारत में ठंड की एंट्री है, वहीं तमिलनाडु और केरल में बारिश का दौर अभी खत्म नहीं हुआ। तमिलनाडु में 12-13 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है। केरल और माहे में 10 नवंबर को तेज बारिश का अलर्ट है। गरज-चमक और बिजली गिरने तक की चेतावनी जारी की गई है।
इसे भी पढ़ें- Winter 2025: ठंड में सिरदर्द की छुट्टी! 10 मिनट में तैयार करें हर्बल बाम
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.