Weather Update : होली की सुबह से इस राज्य में बिगड़ेगा मौसम, अत्यधिक भारी बारिश की आशंका

Published : Mar 16, 2022, 06:11 PM IST
Weather Update : होली की सुबह से इस राज्य में बिगड़ेगा मौसम, अत्यधिक भारी बारिश की आशंका

सार

Heavy Rain In andman and nicobar : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आस-पास के क्षेत्रों में 18 मार्च से मौसम खराब होना शुरू होगा। इस दिन से यहां लगातार बारिश शुरू होने की संभावना है। इन इलाकों में 19 मार्च से हवा की रफ्तार बढ़ेगी। 19 से 21 मार्च तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

नई दिल्ली। उत्तर भारत के शहरों में तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले एक हफ्ते में राजधानी दिल्ली में दिन के तापमान में जबरदस्त वृद्धि हुई है। यह सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस अधिक होकर 34.7 डिग्री तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में भी पारा चढ़ रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। 

बंगाल की खाडी के पास बना कम दबाव का क्षेत्र
आईएमडी के डीजी मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि मंगलवार शाम बंगाल की खाड़ी और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना। आज यह पूर्व की ओर बढ़ गया और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग के आसपास केंद्रित हो गया। 19 मार्च की सुबह, यह दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार द्वीप समूह में कम दबाव के क्षेत्र के रूप में चिह्नित होगा। उन्होंने बताया कि यह धीरे-धीरे उत्तर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और 23 मार्च तक इसके पास बांग्लादेश और म्यांमार के तट तक पहुंचने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने होंगी ये 5 बड़ी चुनौतियां

18 मार्च से खराब होगा मौसम
आईएमडी के मुताबिक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आस-पास के क्षेत्रों में 18 मार्च से मौसम खराब होना शुरू होगा। इस दिन से यहां लगातार बारिश शुरू होने की संभावना है। इन इलाकों में 19 मार्च से हवा की रफ्तार बढ़ेगी। 19 से 21 मार्च तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे दक्षिण बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में न जाएं।

यह भी पढ़ें झाबुआ के भगोरिया मेले में शोहदों की गुंडई, लड़कियों की लात-घूंसों से पिटाई की, छेड़खानी का विरोध करने पर घटना

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Jammu Kashmir: डोडा में खन्नी टॉप के पास खाई में गिरा सेना का वाहन, तस्वीरों में रेस्क्यू ऑपरेशन की PHOTOS
Jammu Kashmir Accident : 200 फीट खाई में जिंदा दफन हो गए हमारे 10 जवान!