
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूमि जिले में बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में कम से कम नौ लोगों के मौत की सूचना है। यह हादसा बस के टक्कर से हुआ। बताया जा रहा है सरकारी बस ने एक ऑटो को टक्कर मार दिया। इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 8 महिलाएं शामिल हैं। सभी महिलाएं धान की खेत से लौट रहीं थीं। बीरभूम के इस दर्दनाक हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की भी घोषणा की है।
पीएमओ ने ट्वीट कर दी जानकारी
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दु:ख जताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुए दर्दनाक हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। घायलों के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा। इस हादसे में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजन को पीएम नेशनल रिलीफ फंड से 2 लाख रुपये की अहेतुक सहायता दी जा रही है। जबकि प्रत्येक घायल को 50 हजार रुपये दी जाएगी।
कैसे हुई दुर्घटना?
बंगाल के बीरभूम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-60 पर मंगलवार को एक ऑटो-रिक्शा और सरकारी बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह घटना रामपुरहाट के पास मल्लारपुर में उस समय हुई जब सवारियों से भरे एक ऑटोरिक्शा को दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम (SBSTC) की बस ने सामने से टक्कर मार दिया। ऑटो में आठ महिलाएं सवार थी, इसके अलावा एक ड्राइवर भी था।
आठ महिलाओं समेत नौ की मौत
इस मार्ग दुर्घटना में 8 महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वाली सभी 8 महिलाएं खेतीहर मजदूर थीं। जबकि एक मरने वाला उस ऑटो का ड्राइवर था।
धान के खेत से लौट रहीं थीं महिलाएं
बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आठ महिलाएं तिपहिया वाहन की यात्री थीं और नौवीं इसकी चालक थी। उन्होंने कहा कि महिलाएं धान के खेत से घर लौट रही थीं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उनके शवों को आरामबाग अस्पताल ले जाया गया है, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा। बस आरामबाग से दुर्गापुर जा रही थी तभी टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें:
नीतीश कुमार को समर्थन देने के बाद तेजस्वी का बड़ा आरोप- गठबंधन वाली पार्टी को खत्म कर देती है BJP
क्या नीतीश कुमार की JDU छोड़ेगी NDA का साथ? या महाराष्ट्र जैसे हालत की आशंका से बुलाई मीटिंग
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.