बंगाल विधानसभा इलेक्शन: कांग्रेस और लेफ्ट पाटियों ने बांट ली 193 में से अपनी-अपनी सीटें

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और वाम दलों के बीच चला आ रही खींचतान को विराम लगने लगा है। दोनों पार्टी ने 193 सीटों पर बंटवारा कर लिया है।

Asianet News Hindi | Published : Jan 28, 2021 9:36 AM IST

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों में सीटों का बंटवारा हो गया है। 193 सीटों में से 101 पर लेफ्ट, जबकि 92 पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी। बाकी सीटों पर फैसला अगली बैठक मे होगा। यह जानकारी राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दी।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं। 2016 के चुनाव में वाम-कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसमें से कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं। तृणमूल कांग्रेस ने 211 सीटें हासिल की थीं।

यह है गणित...
 इससे पहले की मीटिंग में सिर्फ 77 सीटों पर सहमति बन पाई थी। तब कांग्रेस के सीनियर लीडर प्रदीप भट्टाचार्य ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि कांग्रेस 44, जबकि वाम 33 सीटें अपने पास रखेगी। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि महीने के अंत तक सभी सीटों के बंटवारे पर फैसला हो जाएगा। बता दें कि यहां अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावन है।

 

यह भी पढ़ें

केजरीवाल का ऐलान-सभी राज्यों से विधानसभा का चुनाव लड़ेगी AAP

'साख' बचाने केरल पहुंचे राहुल गांधी, सीटों के बंटवारे पर करेंगे मंथन

 

Share this article
click me!