
Aditya L1 Mission. इसरो के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। 6 जनवरी 2024 को भारत का पहला सोलर मिशन आदित्य एल1 अपनी कक्षा में पहुंच गया है। आदित्य ने धरती से करीब 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय की है। आदित्य एल1 सूरज से जुड़े कई रहस्यों का खुलासा कर सकता है। भारत के इस एतिहासिक सोलर मिशन से जुड़े रोचक फैक्ट्स जानें।
आदित्य एल-1 से जुड़े रोचक फैक्ट्स
इसरो किस लांच की कर रहा है तैयारी
इसरो चीफ ने बताया कि साइक्लोन, मौसम की जानकारी, बारिश, बाढ़ और सूखे की सटीक जानकारी के लिए इनसैट 3डीएस की लांचिंग भी जल्द की जाएगी। यह सैटेलाइट इसी महीने या फिर फरवरी के पहले सप्ताह में लांच की जा सकती है। हम इसे फाइनली तैयार कर रहे हैं। सोमनाथ ने कहा कि हम गगनयान ह्यूमन स्पेस फ्लाइट प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं। यह साल गगनयान वर्ष के तौर पर जाना जाएगा। इसके अलावा जीएसएलवी कमर्शियल लांच किया जाएगा। उन्होंने आदित्य एल1 की लांचिंग पर भी अपडेट दिया और कहा कि 6 जनवरी को यह अपने अंतिम ऑरबिट में पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़ें
ISRO चीफ ने दी बड़ी जानकारी- जानें कैसे काम कर रहा XPoSat- आदित्य L1 कब पहुंचेगा आर्बिट
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.