Published : Mar 02, 2023, 10:23 PM ISTUpdated : Mar 02, 2023, 10:24 PM IST
Neiphiu Rio: पूर्वोत्तर की राजनीति के दिग्गज मुख्यमंत्री नीफियू रियो का पांचवीं बार नागालैंड का सीएम बनना तय है। शपथ लेने के बाद निफियू रियो, पूर्वोत्तर के इतिहास के सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने के रिकॉर्ड होल्डर्स में शामिल हो जाएंगे।
नागालैंड में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी रियो के पास होगा। रियो ने अपने राज्य के दिग्गज नेता 70 वर्षीय एससी जमीर के रिकॉर्ड को तोड़ा है जो राज्य में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने तीन कार्यकाल पूरा किया था।
25
अंगामी नागा परिवार से ताल्लुक रखते हैं रियो
नीफियू रियो, उत्तरी अंगामी II विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सेयेवेली सचू केा हराकर जीत हासिल किए हैं। अंगामी नागा परिवार से ताल्लुक रखने वाले नीफियू रियो का जन्म 11 नवम्बर 1950 में हुआ था। रियो ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोहिमा के बैपटिस्ट इंग्लिश स्कूल में ली थी। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल के सैनिक स्कूल, पुरुलिया में पढ़ाई की थी। सैनिक स्कूल पुरुलिया के बाद उन्होंने सेंट जोसेफ कॉलेज दार्जिलिंग में पढ़ाई की थी। कोहिमा आर्ट्स कॉलेज से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया।
35
छात्र राजनीति में सक्रिय भागीदारी
रियो, पूर्णकालिक राजनीति में आने के पहले छात्र राजनीति में पूरी तरह सक्रिय रहे। रियो कम उम्र में ही राजनीति में सक्रिय हो गए थे। वह 1974 में कोहिमा जिले में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के यूथ विंग के अध्यक्ष रहे। बाद के दिनों में वह इसके प्रदेश अध्यक्ष बनें।
45
8 बार विधानसभा चुनाव लड़े, पहला हार गए थे
रियो आठ बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पहली बार 1987 में उनको निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, दो साल बाद हुए विधानसभा चुनाव में उनको जीत मिली जब 1989 में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में जीते। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2002 तक वह नागालैंड सरकार में मंत्री रहे। जमीर मंत्रिमंडल में उनको गृहमंत्रालय के साथ साथ कई अहम विभाग दिए गए। हालांकि, बाद के दिनों में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया। इसके बाद नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के मुर्गा चिह्न को पुनर्जीवित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
55
2003 में सबसे लंबे समय तक सीएम रहे जमीर को हटाया
रियो, 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री जमीर को हटाने में सफलता पा ली। इसके बाद वह पहली बार मुख्यमंत्री बनें। लेकिन जनवरी 2008 में राष्ट्रपति शासन लागू कर उनको मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया। लेकिन अगले ही दो महीने बाद चुनाव हुए तो उनकी पार्टी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। रियो को एनपीएफ के नेतृत्व वाले डेमोक्रेटिक एलायंस ऑफ नागालैंड के नेता के रूप में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया। 2013 में फिर हुए विधानसभा चुनाव में एनपीएफ ने प्रचंड बहुमत हासिल किया। इस बार रियो ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली। 2018 में भी रियो की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और वह चौथी बार सीएम बनें। 2023 में भी रियो की पार्टी और गठबंधन ने बहुमत हासिल कर ली है। इसी के साथ रियो पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनकर नया रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।