कौन हैं प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब, क्यों नियुक्ति पर है विवाद, क्या है उनका काम?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब (Bhartruhari Mahtab) को प्रोटेम स्पीकर चुना है। उनका काम नए सांसदों को शपथ दिलाना और लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव तक सदन की कार्यवाही का संचालन करना है।

 

Vivek Kumar | Published : Jun 24, 2024 7:40 AM IST / Updated: Jun 24 2024, 01:20 PM IST

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कटक से सात बार लोकसभा सदस्य रहे भर्तृहरि महताब (Bhartruhari Mahtab) को लोकसभा का अस्थायी अध्यक्ष (Pro-Tem Speaker) नियुक्त किया है। उन्होंने 18वीं लोकसभा के पहले दिन संसद में सांसदों को पद शपथ दिलाई। भर्तृहरि महताब की नियुक्ति को लेकर विवाद भी चल रहा है।

कौन हैं भर्तृहरि महताब?

भर्तृहरि महताब का जन्म 1957 में हुआ था। वह ओडिशा के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरेकृष्ण महताब के बेटे हैं। महताब ने भद्रक में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी। इसके बाद 1978 में उत्कल यूनिवर्सिटी से कला से स्नातक और बाद में अंग्रेजी में मास्टर डिग्री हासिल की। महताब पहले बीजू जनता दल (बीजेडी) में थे। महताब ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले बीजेडी छोड़ दिया था। वह भाजपा में शामिल हो गए थे। कटक सीट से महताब ने 2024 के चुनाव में बीजेडी के संतरूप मिश्रा को 57,077 मतों से हराया था। 66 साल के महताब ओडिशा के कटक संसदीय क्षेत्र से सातवीं बार सांसद बने हैं। वह 1998 से इस सीट से सांसद हैं।

क्या है महताब की प्रोटेम स्पीकर के तौर पर नियुक्ति पर विवाद?

भर्तृहरि महताब की प्रोटेम स्पीकर के तौर पर नियुक्ति विपक्ष को रास नहीं आई है। विपक्ष का कहना है कि आठ बार सांसद रहे सुरेश को यह पद मिलना चाहिए था। वह दलित नेता हैं। उन्हें नजरअंदाज किया गया है। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा ने महताब की नियुक्ति कर सबसे सीनियर सदस्य को प्रोटेम स्पीकर बनाए जाने की परंपरा का पालन नहीं किया है। लोकसभा में परंपरा रही है कि सबसे सीनियर सांसद को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया है कि दलित होने के चलते सुरेश को प्रोटेम स्पीकर नहीं बनाया गया।

भाजपा ने किया भर्तृहरि महताब की नियुक्ति का बचाव

भाजपा ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में भर्तृहरि महताब की नियुक्ति का बचाव किया है। भाजपा ने कहा है कि सुरेश के विपरीत महताब ने लोकसभा में निर्बाध रूप से काम किया है। सुरेश 1998 और 2004 में चुनाव हार गए थे। उनका वर्तमान कार्यकाल निचले सदन में लगातार चौथा कार्यकाल बन गया है। दूसरी ओर महताब लगातार सात बार सांसद चुने गए हैं।

क्या है प्रोटेम स्पीकर का काम?

प्रोटेम स्पीकर का चुनाव राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है। वह नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाते हैं। स्थायी अध्यक्ष के चुनाव तक प्रोटेम स्पीकर सदन की कार्यवाही की देखरेख करते हैं। उनकी देखरेख में नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होता है, इसलिए यह पद महत्वपूर्ण हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Parliament Session Live: PM बोले लोग संसद में ड्रामा नहीं चाहते, देश को जिम्मेदार विपक्ष की जरूरत

संविधान के अनुच्छेद 94 के अनुसार नई लोकसभा की पहली बैठक से ठीक पहले अध्यक्ष का पद खाली हो जाता है। प्रोटेम स्पीकर नए लोकसभा के अध्यक्ष के चुनाव तक सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं। 17वीं लोकसभा के दौरान वीरेंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई गई थी। उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चुना था।

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

BJP: UP–महाराष्ट्र में इस वजह से खिसका भाजपा का जनाधार, समीक्षा में सामने आई यह सबसे बड़ी वजह
IND vs SA: T20 World Cup जीतने के बाद जश्न में डूबा India, सड़कों पर दिखा जनसैलाब| Celeberation
Ravindra Jadeja:Virat के बाद जडेजा ने भी लिया टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास,कही दिल छू लेने वाली बात
कथावाचक प्रदीप मिश्रा को नाक रगड़कर क्यों मांगनी पड़ी माफी? राधा रानी विवाद की पूरे देश में चर्चा
Lonavala: सैलाब में एक-एक कर बह गया पूरा परिवार...लोनावला बांध के पास हुए हादसा|Video