6 महीने पहले कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताने वाले राकेश टिकैत अब उन्हीं के विरोध में हैं सड़कों पर

Published : Dec 12, 2020, 01:30 PM ISTUpdated : Dec 12, 2020, 06:20 PM IST
6 महीने पहले कृषि कानूनों को किसानों के हित में बताने वाले राकेश टिकैत अब उन्हीं के विरोध में हैं सड़कों पर

सार

कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान सड़कों पर हैं। जहां किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर जुटे हैं। वहीं, सरकार इसे किसानों के हक में बता रही है। सरकार इस मामले में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों पर राजनीति करने का भी आरोप लगा रही है।

नई दिल्ली. कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान सड़कों पर हैं। जहां किसान कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर जुटे हैं। वहीं, सरकार इसे किसानों के हक में बता रही है। सरकार इस मामले में विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों पर राजनीति करने का भी आरोप लगा रही है। इस किसान आंदोलन में एक नाम और चर्चा में है। वह राकेश टिकैत है। राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष रहे महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे हैं। 

कौन हैं राकेश टिकैट?
राकेश टिकैत किसानों के नेता हैं। वे इस विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। उनके भाई इस संगठन के अध्यक्ष हैं। यह संगठन उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के साथ-साथ पूरे देश में फैला हुआ है। राकेश टिकैत दिल्ली पुलिस में नौकरी करते थे। लेकिन 1993-94 में वे नौकरी छोड़कर किसान संगठन से जुड़ गए। 

क्यों हैं चर्चा में?
दरअसल, राकेश टिकैट का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यह बयान कृषि कानूनों के पास होने के बाद आया था। हिंदुस्तान अखबार में 4 जून 2020 को छपे इस बयान में राकेश टिकैट ने कृषि कानूनों का समर्थन किया था। उन्होंने सरकार के इस कदम का स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि यह भाकियू की सालों पुरानी मांग थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार इस बात पर नजर रखे, कहीं किसान के बजाए बिचौलिए सक्रिय होकर फसल सस्ते दामों में खरीदकर दूसरे राज्यों में ना बेचने लगे। 

अब क्या कहा?
राकेश टिकैत अब कानूनों को काला कानून करार दे रहे हैं। उन्होंने कहा, केंद्र की मंशा स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा, अगर किसानों को विश्वास में लेकर कानून बनाए जाते तो यह आंदोलन नहीं होता। इसके अलावा उन्होंने कहा, जब तक ये काले कानून वापस नहीं लिए जाते, तब तक किसान सड़क पर ही रहेंगे। 

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?