महिला ने ₹50 लाख सालाना कमाने वाले IT पेशेवर को ठुकराया, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Published : Sep 04, 2025, 03:11 PM IST
IT professional rejected

सार

Social Media Viral: ₹50 लाख सालाना कमाने वाले IT पेशेवर को 29 वर्षीय महिला ने ठुकराया। वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे-कार न होना और फाईनेंसिय डिटेल्स पर ज़ोर। जानें सोशल मीडिया पर वायरल इस रिजेक्शन की पूरी कहानी।

IT Professional Rejected: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प और चौंकाने वाली कहानी सामने आई। एक 32 वर्षीय IT पेशेवर ने अपने अनुभव को साझा किया कि कैसे एक 29 वर्षीय महिला ने उसे ठुकरा दिया। यह IT पेशेवर सालाना ₹50 लाख कमाता है, लेकिन बावजूद इसके महिला ने उसकी प्रोफ़ाइल को अस्वीकार कर दिया।

क्यों महिला ने शुरू से ही फाईनेंसियल डिटेल पर ज़ोर दिया?

IT पेशेवर के अनुसार, महिला ने पहली बातचीत से ही उसकी सैलरी, पिता की संपत्ति, पेंशन, बचत, घर और कार के बारे में जानने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि यह सब जानने के बावजूद बातचीत लगभग 20 दिन चली, लेकिन महिला ने कहा, "आगे बात न करना ही ठीक है।" मुख्य वजह: IT पेशेवर के पास कार नहीं थी।

 

 

क्या कार न होना अस्वीकृति का असली कारण था?

यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। लोग हैरान हैं कि इतनी बड़ी सैलरी वाले IT पेशेवर को क्यों ठुकराया गया। कुछ यूज़र्स का कहना था कि महिला डेटा आधारित निर्णय लेती है और दूसरों की तुलना कर रही थी। वहीं कुछ ने इसे अरेंज्ड मैरिज मानसिकता का हिस्सा बताया।

सोशल मीडिया की प्रतिक्रिया क्या रही?

सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस पोस्ट पर मज़ेदार और गंभीर दोनों तरह की प्रतिक्रिया दी। एक यूज़र ने लिखा, "अच्छा हुआ छुटकारा मिल गया।" तो किसी ने लिखा, "डेटिंग में बेसिक वित्तीय सुरक्षा की जांच जरूरी है।" इस तरह यह केस कई लोगों के लिए सीख और चेतावनी बन गया।

क्या यह आज की डेटिंग संस्कृति का नया चेहरा है?

इस घटना से साफ है कि आज की डेटिंग और मैट्रिमोनी में सिर्फ सैलरी या नौकरी काफी नहीं होती। साथी के लिए वित्तीय स्थिरता, संपत्ति और जीवन के बड़े फैसले भी मायने रखते हैं। यह घटना इस बात को उजागर करती है कि सही साथी चुनने में समझदारी और धैर्य दोनों की जरूरत है। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस घटना पर अपने विचार साझा किए, कुछ ने कहा कि महिला डेटिंग में डेटा आधारित निर्णय लेती है, जबकि कुछ ने इसे अरेंज्ड मैरिज जैसी मानसिकता बताया।

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा महिला ‘शादी के झूठे वादे’ पर रेप केस क्यों नहीं कर सकती?
Pariksha Pe Charcha: PM मोदी छात्रों को देंगे तनाव मुक्त परीक्षा के टिप्स, जानें कब और कैसे जुड़ें?