महिला कपड़े उतार फ्लाइट में घूमने लगी, क्रू मेंबर्स ने रोका तो मार दिया घूसा, मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने पर किया गया अरेस्ट

Published : Jan 31, 2023, 06:27 PM ISTUpdated : Jan 31, 2023, 07:08 PM IST
vistara airlines

सार

45 वर्षीय महिला के बारे में बताया जा रहा है कि वह बिजनेस क्लास में ट्रेवेल कर रही थी जबकि उसके पास इकोनॉकी क्लास का टिकट था।

मुंबई: एयरलाइन्स को आए दिन किसी ने किसी विवाद से सामना करना पड़ रहा है। विस्तारा की फ्लाइट में एक महिला ने खूब हंगामा किया। सरेआम अपने कपड़े उतार दिए और क्रू मेंबर्स से झगड़ा किया। फ्लाइट अबू धाबी से मुंबई आ रही थी। मामला बिगड़ने के बाद क्रू ने जबरिया महिला को एक सीट से बांधा और एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। इतावली महिला मुंबई आ रही थी। दरअसल, सारा बवाल उसके टिकट को लेकर पूछताछ के बाद हुआ। बताया जा रहा है कि वह इकोनॉमी क्लास का टिकट लेकर बिजनेस क्लास में यात्रा कर रही थी।

यह है पूरा मामला?

सोमवार को अबू धाबी से मुंबई के लिए विस्तारा फ्लाइट में एक इतावली महिला ट्रेवेल कर रही थी। 45 वर्षीय इतावली महिला पाओलपा पेरुशियो के बारे में बताया जा रहा है कि वह बिजनेस क्लास में ट्रेवेल कर रही थी जबकि उसके पास इकोनॉकी क्लास का टिकट था। एयरलाइन्स कंपनी ने बताया कि महिला ने किसी बात को लेकर गुस्से में क्रू मेंबर्स के साथ मारपीट की। एक मेंबर को घूसा मार दिया। कथित तौर पर गालियां दी और आंशिक तौर पर अपने कपड़े उतारकर फ्लाइट में घूमती रही। महिला के व्यवहार को देखते हुए कैप्टन ने उसे चेतावनी कार्ड जारी किया। लेकिन उसका आचरण लगातार हिंसक होता जा रहा था।

फ्लाइट लैंड होते ही एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी

फ्लाइट जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया। क्रू की शिकायत पर अरेस्ट हुई महिला को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है। पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के बाद महिला का मेडिकल कराया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला के मामले में चार्जशीट भी दायर कर दिया गया है। महिला के खिलाफ तत्काल केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कहा कि फ्लाइट के सह-यात्रियों, चालक दल और अन्य लोगों के बयान दर्ज करने की सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद चार्जशीट भी दाखिल कर दिया गया है।

नशे की हालत में ट्रेवेल करने और हंगामा की खबरें आए दिन आ रहीं

पिछले कुछ दिनों से फ्लाइट में नशा कर ट्रेवेल करने और हंगामा करने की घटनाएं आम हो चली हैं। एयर इंडिया की फ्लाइट में दो घटनाएं बीते दिनों सुर्खियां बटोरी थी। न्यूयार्क से आ रही एक फ्लाइट में एक मल्टीनेशनल कंपनी के बडे़ अधिकारी ने महिला पर नशे की हालत में पेशाब कर दिया था। मामला बढ़ने के बाद पुलिस ने आरोपी शंकर मिश्रा पर कार्रवाई की थी। इसी तरह एक अन्य फ्लाइट पेरिस से दिल्ली आने के दौरान एक यात्री ने महिला की सीट पर उसके कपड़ों व कंबल पर पेशाब कर लिया था। कुछ दिनों पहले ही 10 दिसंबर को एक यात्री ने इमरजेंसी डोर को खोल दिया था। बीच हवा में इमरजेंसी डोर खोले जाने से हड़कंप मच गया था। यह हादसा इंडिगो की चेन्नई-तिरुचिरापल्ली फ्लाइट में हुआ था। हालांकि, बाद में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योर्तिरादित्य सिंधिया ने बताया कि बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने गलती से डोर खोल दी थी जिसके लिए उन्होंने माफी मांग ली। 29 जनवरी को नागपुर से मुंबई इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रहे एक यात्री ने कथित तौर पर आपातकालीन निकास के कवर को हटाने की कोशिश की जब विमान हवा में था और लैंडिंग के लिए पहुंच रहा था।

यह भी पढ़ें:

मोरबी पुल हादसा: ओरेवा ग्रुप के एमडी जयसुख पटेल ने किया सरेंडर, पुलिस की चार्जशीट में 10वें आरोपी, पुल टूटने से मारे गए थे 135 लोग

आंध्र प्रदेश की नई राजधानी का ऐलान: जानिए क्यों जगन मोहन रेड्डी ने अमरावती की जगह विशाखापत्तनम को बनाई राजधानी

PREV

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

Recommended Stories

राज्यसभा: 'खुलेआम बेचा जा रहा जहर', आप सांसद राघव चढ्ढा ने उठाया खतरनाक मुद्दा
झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?