हर कदम पर ठगी, सांस लेना भी मुश्किल... 195 देशों की यात्रा करने वाले विदेशी ट्रैवलर ने भारत को बताया सबसे खराब

Published : Jul 01, 2026, 11:19 AM IST
Cameron Mofid 195 Countries Traveler India Experience, Viral Video

सार

Cameron Mofid 195 Countries Traveler India Experience, Viral Video: 195 देशों की यात्रा करने वाले कैमरून मोफिद ने भारत को अपना सबसे खराब अनुभव बताया। जानिए उन्होंने इसकी क्या वजह बताई। देखें वीडियो।

Instagram Viral Video: दुनिया के सभी 195 देशों की यात्रा पूरी कर चुके अमेरिकी ग्लोबट्रॉटर कैमरून मोफिद ने हाल ही में भारत में अपने अनुभव शेयर किए, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा के दौरान भारत ऐसा देश रहा, जहां उन्हें सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि भारत की संस्कृति, इतिहास और खानपान शानदार है, लेकिन कुछ व्यक्तिगत अनुभवों ने उनकी यात्रा का स्वाद खराब कर दिया। इतना ही नहीं 195 देशों में उन्होंने अपने अनुभव और पसंद के आधार पर भारत को सबसे नीचे रखा। जानिए आखिर उनके साथ ऐसा क्या हुआ।

भारत में क्या रहा सबसे बड़ा परेशानी का कारण?

कैमरून मोफिद ने एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान बताया कि भारत की यात्रा उनके लिए उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। उनके मुताबिक, दिल्ली, मुंबई और आगरा जैसे शहरों में उन्हें लगातार ठगी की कोशिशों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि ऑटो और टैक्सी चालकों से लेकर कुछ होटल कर्मचारियों तक कई जगह उन्हें असहज करने वाले अनुभव मिले। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार सतर्क रहना पड़ रहा था, जिससे पूरी यात्रा थका देने वाली महसूस हुई। उनके अनुसार, बाहर निकलते ही बार-बार ऐसे हालात बन रहे थे जिनसे यात्रा का आनंद कम होता गया।

गर्लफ्रेंड के साथ हुए अनुभव का भी किया जिक्र

कैमरून ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भारत आए थे। उनके मुताबिक, कई जगह कुछ लोग उनकी साथी के साथ जबरन सेल्फी लेने की कोशिश करते थे और उनका व्यवहार काफी आक्रामक और असहज करने वाला था। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभवों ने उन्हें और उनकी साथी दोनों को परेशान किया। इसके अलावा उन्होंने वायु प्रदूषण का भी जिक्र किया। उनका कहना था कि कुछ शहरों में हवा की गुणवत्ता इतनी खराब लगी कि बाहर निकलने पर मास्क पहनना जरूरी महसूस हुआ।

ताजमहल की तारीफ, लेकिन शहरों को लेकर जताई निराशा

कैमरून ने साफ कहा कि आगरा में स्थित ताजमहल उन्हें बेहद खूबसूरत लगा, लेकिन शहर का अनुभव उन्हें खास पसंद नहीं आया। वहीं वाराणसी को उन्होंने दिलचस्प और अलग तरह का शहर बताया। इसके बावजूद, कुल मिलाकर भारत में बिताया गया समय उनके लिए सकारात्मक नहीं रहा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने लोगों से सुना है कि उत्तर भारत के दूरदराज इलाकों और दक्षिण भारत में यात्रा का अनुभव काफी बेहतर हो सकता है। इसलिए भविष्य में वह भारत को एक और मौका देना चाहेंगे। नीचे देखें वायरल वीडियो-

 

 

सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

कैमरून के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई भारतीय यूजर्स ने माना कि विदेशी पर्यटकों के साथ ठगी, प्रदूषण, भीड़ और महिलाओं के प्रति गलत व्यवहार जैसी समस्याएं देश की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं और इन पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने उनसे दोबारा भारत आने की अपील भी की। यूजर्स ने सुझाव दिया कि उन्हें तमिलनाडु, कश्मीर, मिजोरम और दक्षिण भारत के अन्य राज्यों की यात्रा करनी चाहिए, जहां का अनुभव अलग और अधिक सकारात्मक हो सकता है।

भारत पर क्या रही कैमरून की अंतिम राय?

बाद में इंस्टाग्राम पर कैमरून ने यह भी स्पष्ट किया कि वह भारत को सिर्फ अपने खराब अनुभवों के आधार पर नहीं आंकना चाहते। उन्होंने भारत की समृद्ध संस्कृति, हजारों साल पुराने इतिहास और बेहतरीन भोजन की खुलकर तारीफ की। साथ ही कहा कि अगर पर्यटकों से जुड़ी ठगी, महिलाओं की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं जैसी चुनौतियों पर सुधार हो, तो भारत दुनिया के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में और मजबूत पहचान बना सकता है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

TMC Rift: तृणमूल के बागी गुट में दरार? ममता खेमे का दावा- कई MLA वापसी को तैयार
राम मंदिर भर्ती केस: 125 नियुक्तियों और कमीशन के आरोपों का खुलेगा सच? SIT के रडार पर अनिल मिश्रा