
यह डिजिटल युग है, कितने ही सीक्रेट आप छिपा लो, लेकिन एक बार अगर मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो फिर कुछ नहीं हो सकता। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है कि झूठी बातें भी लोगों को सही लगने लगी हैं। ऐसी की एक खबर और कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि एक टीचर ने अपनी 22 साल की छात्रा से दूसरी शादी कर ली। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
इस वायरल पोस्ट में जो बताया जा रहा है उसके मुताबिक, 42 साल के मास्टर साहब ने अपने ही स्कूल की करीब 22 साल की छात्रा से दूसरी शादी कर ली है। वहीं सबसे हैरान करने वाली बात है कि इस विवाह से उनकी पहली पत्नी को इसमें कोई परेशानी भी नहीं है। साथ साथ तीनों मजे से रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसी कारण यह पोस्ट आग की तरह फैल गई है।
पोस्ट में यूजर ने आगे लिखा-अब सच बताऊँ तो कभी-कभी लगता है हमारा जन्म तो बस लाइन में खड़े रहने और जनगणना बढ़ाने के लिए ही हुआ है, असली जिंदगी का सही मजा तो मास्टर साहब ले रहे हैं। इतना ही नहीं आगे लिखा-उधर मास्टर साहब नई दुल्हन के साथ पूल में फोटोशूट करा रहे हैं और इधर हम लोग मोबाइल में वही फोटो देखकर अपनी किस्मत को कोस रहे हैं।
मास्टर जी की पूल में फोटो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- अब समझ नहीं आ रहा मास्टर साहब स्कूल में पढ़ाने जाते हैं या दिल का सिलेबस पढ़ाने? कहीं ऐसा न हो कि कुछ साल बाद “मास्टर साहब की तीसरी शादी” भी ट्रेंड करने लगे। लगता है मास्टर साहब की लाइफ में एग्जाम कम और एडमिशन ज़्यादा हो रहे हैं।
तमाम मीडिया हाउस ने इस फोटो का फैक्ट चेक किया तो सारा सच सामने आ गया। एआई की मदद से पता चला कि इस तस्वीर को एडिट किया गया है। इसमें लेबल्स जोड़े गए और चेहरे के एक्सप्रेशन थोड़े बदले गए हैं। यह सिर्फ एक वायरल और मजाक के लिए पोस्ट किया है। इस खबर का सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है। एशियानेट हिंदी भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।