पहले रो-रो कर बोली ‘मैं लुट गई’, अब कानपुर के दूल्हा-दुल्हन ने बदल दी विदाई की पूरी कहानी

Published : Mar 11, 2026, 05:16 PM IST
kanpur dehat bride groom vidai robbery case new twist barat car attack viral news

सार

Kanpur Robbery Case: कानपुर देहात में बारात से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार घेरकर लूट की खबर से सनसनी फैल गई। दुल्हन ने पहले गहने लूटने का आरोप लगाया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद दोनों अपने बयान से पलट गए। अब पूरा मामला चर्चा में है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने पहले पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और फिर कुछ ही घंटों में सवाल भी खड़े कर दिए। सोशल मीडिया पर तेजी से यह खबर फैल गई कि बारात से लौट रहे दूल्हा-दुल्हन की कार को रास्ते में बदमाशों ने घेर लिया और दुल्हन के गहने और दूल्हे की अंगूठी तक लूट ली।

इस खबर के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस भी तुरंत सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी। लेकिन रात होते-होते कहानी में ऐसा मोड़ आया जिसने पूरे घटनाक्रम को ही बदल दिया।

रास्ते में कार का पीछा करने का आरोप

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दूल्हा-दुल्हन बारात से विदा होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप था कि कई बार ओवरटेक करके गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई और आखिरकार कार को घेर लिया गया। बताया गया कि कार रुकते ही ड्राइवर को बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की गई। इस घटना के बाद दूल्हा-दुल्हन काफी घबरा गए और सीधे थाने पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: Harish Rana Case: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर, मां-बाप की दर्द भरी बात सुन नम हो जाएंगी आंखें

दुल्हन ने लगाए थे जेवर लूटने के आरोप

घटना के बाद दुल्हन ने रोते हुए आरोप लगाया कि करीब छह से आठ लोग कार के पीछे पड़ गए थे। उनका कहना था कि गाड़ी रुकवाकर पहले ड्राइवर को पीटा गया और जब दूल्हा बीच-बचाव करने आए तो उन्हें भी घेर लिया गया। दुल्हन ने बताया था कि इसी दौरान उनके कान, नाक और हाथ के गहने उतरवा लिए गए और दूल्हे की अंगूठी भी छीन ली गई। उन्होंने यह भी दावा किया था कि हमलावर उनके ही गांव के रहने वाले थे और बारात में भी शामिल हुए थे।

थाने पहुंचते ही पुलिस हरकत में आई

दूल्हा-दुल्हन सीधे घर जाने के बजाय रसूलाबाद कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। आसपास के इलाकों में भी पूछताछ की जाने लगी और सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई। कई लोगों ने इसे दिनदहाड़े हुई बड़ी वारदात बताया।

कुछ घंटों बाद बदल गया पूरा बयान

हालांकि रात होते-होते मामले ने अचानक नया मोड़ ले लिया। वही दूल्हा-दुल्हन, जिन्होंने पहले लूट की बात कही थी, बाद में अपने बयान से पलट गए। दुल्हन ने कहा कि रास्ते में उनके पति के गांव के कुछ लोगों ने गाड़ी रोक ली थी और ड्राइवर के साथ मारपीट की थी, लेकिन उनके साथ किसी तरह की लूटपाट नहीं हुई।

दूल्हे ने भी बताया क्या हुआ था

दूल्हे ने भी पुलिस को दिए बयान में कहा कि 10 मार्च 2026 को वह कटका गांव से बारात लेकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उनके ही गांव के कुछ युवक, जो बारात में भी गए थे, रास्ते में गाड़ी के सामने आ गए। उनके मुताबिक, इस दौरान सिर्फ ड्राइवर के साथ मारपीट हुई थी। किसी तरह की लूटपाट या छीना-झपटी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि किसी ने गलत सूचना दे दी थी, जिससे मामला अलग तरह से फैल गया।

वायरल खबर के बाद उठे कई सवाल

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर फैली खबरों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। शुरुआत में जिस घटना को बड़ी लूट बताया जा रहा था, वही मामला कुछ घंटों बाद अलग ही रूप में सामने आया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर शुरुआत में लूट की खबर कैसे फैली।

यह भी पढ़ें: अभी-अभी हुई थी विदाई, रास्ते में दूल्हे की कार घेर ली, फिर...कानपुर में चौंकाने वाली घटना!

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ब्रिटिश कपल की कहानी वायरलः लंदन की नौकरी छोड़ी, ऑटो से भारत घूमा और यहीं के होकर रह गए
वर्ल्डकप जीतकर घर लौटे रिंकू सिंह, मंगेतर प्रिया सरोज संसद की सीढ़ी पर बैठीं, लोग बोले-मैडम सब ठीक