Republic Day 2026 Parade: कर्तव्य पथ पर होने वाली परेड इस बार कई मायनों में ऐतिहासिक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू परेड की सलामी लेंगी, यूरोपीय परिषद अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
इस साल की परेड की थीम 'वंदे मातरम् के 150 साल, भारत की प्रगति, सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विविधता और जन भागीदारी' है। राष्ट्रपति भवन से लेकर नेशनल वॉर मेमोरियल तक यह परेड करीब 90 मिनट चलेगी और परंपरा व टेक्नोलॉजी का शानदार मेल देखने को मिलेगा।
26
परेड का टाइम और शुरुआत कैसे होगी?
परेड की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे, राष्ट्रपति मुर्मू और EU नेता पारंपरिक बग्घी में पहुंचेंगे, राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा राष्ट्रगान और 21 तोपों (स्वदेशी 105 mm लाइट फील्ड गन से) की सलामी दी जाएगी।
36
भारतीय संस्कृति की झलक
करीब 100 सांस्कृतिक कलाकार परेड की अगुवाई करेंगे। देश के अलग-अलग हिस्सों के पारंपरिक वाद्य यंत्र और लोक संगीत भारत की विविधता को दर्शाएंगे। इसके बाद Mi-17 हेलिकॉप्टर आसमान से फूलों की बारिश करेंगे। परमवीर चक्र और अशोक चक्र विजेता जवान परेड में मार्च करेंगे। यही नहीं, EU की सैन्य टुकड़ी भी अपने झंडों के साथ शामिल होगी, जो भारत-EU रक्षा सहयोग को दिखाती है।
इस बार परेड का सबसे बड़ा आकर्षण है। आर्मी का बैटल एरे फॉर्मेट, जिसमें हवा और जमीन दोनों से युद्ध की झलक दिखेगी। इसमें T-90 भीष्म टैंक, अर्जुन MBT, अपाचे और प्रचंड हेलिकॉप्टर, ध्रुव ALH, BMP-II, नाग मिसाइल सिस्टम, रोबोटिक डॉग्स और ड्रोन सिस्टम शामिल होंगे। यानी दर्शक जंग की असली तस्वीर देख पाएंगे। DRDO अपने सबसे एडवांस हथियार दिखाएगा, जिनमें शामिल हैं। ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल (Mach 10 तक रफ्तार), स्वदेशी ड्रोन और स्वार्म टेक्नोलॉजी से भारत की आत्मनिर्भर रक्षा ताकत का प्रदर्शन होगा।
56
जानवरों की खास टुकड़ी भी करेगी मार्च
हिम योद्धा एनिमल कंटिंजेंट में बैक्ट्रियन ऊंट, जांस्कर पोनी, भारतीय डॉग ब्रीड ये सभी बुलेट-प्रूफ गियर, कैमरा और GPS से लैस होंगे। नेवी की झांकी में INS विक्रांत, सबमरीन और सैटेलाइट एयरफोर्स का फ्लाइ-पास्ट, राफेल, सुखोई, मिग-29, ट्राई-सर्विसेज की झांकी में ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखेगी। यह दिखाएगा कि तीनों सेनाएं मिलकर कैसे काम करती हैं। इस बार ऑल-वुमन इंडियन कोस्ट गार्ड कंटिंजेंट भी परेड का हिस्सा है, जो समुद्री सुरक्षा में महिलाओं की भूमिका दिखाएगी।
66
राज्यों और मंत्रालयों की 30 झांकियां
कुल 30 झांकियां हैं। जिसमें 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। 13 केंद्रीय मंत्रालय की हैं। बाइक स्टंट और फ्लाइ-पास्ट भी देखने को मिलेगा। CRPF-SSB डेयर डेविल्स के के बाइक स्टंट देख की ताकत दिखाएंगे और अंत में 29 विमानों का भव्य फ्लाइ-पास्ट होगा, जो परेड को यादगार बना देगा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।