
26 अगस्त सुबह की बड़ी खबरें: रुड़की से सामने आई एक वारदात ने सभी को दहलाकर रख दिया है। यहां रक्षाबंधन से महज कुछ ही दिन पहले एक भाई ने अपनी 2 सगी बहनों को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पहले अपनी बहन संगीता उर्फ शकुंतला को ई-रिक्शा पर मौत के घाट उतारा उसके बाद दूसरी बहन पुष्पा की हत्या की। इस बीच आरोपी ने पुष्पा के पति संदीप को भी गोली मार दी। घटना के बाद मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी है। Raksha Bandhan 2026 से पहले इस वारदात ने सभी को दहशत में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।