Bhagwant Mann ने पंजाब में ‘शुकराना यात्रा’ पर निकले हैं। इस यात्रा में CM धार्मिक स्थलों पर मत्था टेकने के साथ जनसभाएं भी कर रहे हैं। मान का कहना है कि यह यात्रा राजनीतिक नहीं है। यूं कहें तो मुख्यमंत्री मान ने 4 दिन के लिए सीएम हाउस छोड़ दिया है।
2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी बीच हाल ही में आम आदमी पार्टी के 7 सांसद भाजपा में शामिल हो गए। ऐसे में आप अपने सबसे मुश्किले दिनों से गुजर रही है। अब पंजाब के सीएम राज्य की जनता का दिल जीतने 'शुकराना यात्रा' निकाल रहे हैं। आज यात्रा का दूसरा दिन हैं।
25
सीएम भगवंत मान ने चार दिवसीय यात्रा
दरअसल, सीएम भगवंत मान ने चार दिवसीय यात्रा की शुरूआत कल मंगलवार को श्री आनंदपुर साहिब के तख्त श्री केशगढ़ साहिब से हुई है। इस दौरान मुख्यमंत्री पंजाब के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन कर यहां मत्था टेकेंगे।
35
भगवंत मान की सभाओं में उमड़ रही भीड़
सीएम भगमंत मान अपनी इस यात्रा के दौरान जगह जगह जनसभा को भी संबंधित कर रहे हैं। जहां हाजरों की सख्या में भीड़ पहुंच रही है।
वहीं सोशल मीडिया पर इस यात्रा को लेकर कहा रहा रहा है कि भगवंत मान ने यह यात्रा आप छोड़कर भाजपा में गए 7 सांसदों का जवाब देने के लिए निकाली है। ताकि जनता का ज्यादा से ज्यादा समर्थन मिल सके।
55
पंजाब सरकार का बेअदबी पर सख्त कानून लागू
वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, यह यात्रा किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि गुरु साहिब के प्रति आभारव्यक्त करने के लिए है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब सरकार को बेअदबी के मामलों में सख्त कानून लागू करने का अवसर मिला, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।