
आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब से लेकर दिल्ली तक आप नेताओं पार्टी छोड़कर जाने वाले इन सासंदों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सड़कों पर पुतले फूंके जा रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान पंजाब में पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह हरभजन सिंह भज्जी के खिलाफ भी जमकर विरोध हो रहा है। कुछ लोगों ने उनके घर की दीवार पर उन्हें 'पंजाब का गद्दार' लिख दिया है।
वहीं शनिवार को पंजाब के CM भगवंत मान ने आप छोड़ने वाले सभी सांसदों को गद्दार करार दिया है। उन्होंने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा, ऐसे लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा अपनी ताकत दिखाकर पार्टी और सासंदों को तोड़ रही है। पंजाब और पंजाबी इनको आने वाले समय में सही आइना दिखा देंगे। उन्होंने आगे कहा-पंजाब में भाजपा की राजनीतिक जमीन नहीं है। इसलिए वो दलबदल की राजनीति कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया (X) पर AAP छोड़ने वाले सांसदों पर तंज कसते हुए लिखा- ''अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया'', ये 7 चीजें मिलकर सब्जियां स्वादिष्ट बनाती हैं, लेकिन इनकी सब्जी नहीं बन सकती।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिर्फ हरभजन सिंह ही नहीं, लुधियाना में ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंदर गुप्ता के घर के बाहर गद्दार लिख दिया। फगवाड़ा में सांसद अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी LPU के गेट पर भी ‘पंजाब का गद्दार’ लिखकर पंजाब का गद्दार बताया है। AAP के वर्करों ने प्रदर्शन करते हुए कहा आने वाले समय में पंजाब के लोग इन गद्दारों को सबक सिखाएंगे। इन्होंने लोगों का विश्वास तोड़ा है, उनको धोखा दिया है।
AAP political crisis latest
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।