भारत को तोड़ना चाहता है… अभिजीत दीपके पर गंभीर आरोप, कौन है Boston University का क्लासमेट? वीडियो वायरल

Published : Oct 14, 2026, 04:11 PM ISTUpdated : Oct 14, 2026, 04:16 PM IST
Abhijeet Dipke Boston University Classmate Viral Video

सार

Abhijeet Dipke Boston University Classmate Viral Video: अभिजीत दीपके को लेकर Reddit पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें Boston University के कथित क्लासमेट ने अभिजीत दीपके पर ‘फ्रॉड’ और ‘भारत विरोधी’ होने के आरोप लगाए हैं। देखिए वीडियो और जानिए पूरा मामला।

Abhijeet Dipke Reddit Viral Video: Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। वीडियो में एक शख्स खुद को उनका पुराना क्लासमेट बताता है और उन पर भारत विरोधी होने का आरोप लगाता है। Reddit पर शेयर होने के बाद इस वीडियो को लेकर बहस शुरू हो गई है। हालांकि, न तो उस शख्स की पहचान की पुष्टि हुई है और न ही उसके आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने आया है।

क्या है अभिजीत दीपके पर आरोप लगाने वाले शख्स का दावा?

Reddit के r/indiadiscussion पर 13 अक्टूबर को शेयर किए गए वीडियो में एक व्यक्ति बताता है कि उसकी मुलाकात Boston University में पढ़ाई के दौरान एक पार्टी में अभिजीत दीपके से हुई थी। उसका कहना है कि वहां लोग खुलकर अपनी राय रख रहे थे, लेकिन दीपके की बातें सुनकर उसे अच्छा अनुभव नहीं हुआ। Reddit पोस्ट में उस शख्स ने अभिजीत दीपके को ‘फ्रॉड’ और ‘भारत विरोधी’ बताया। उसने आरोप लगाया कि दीपके भारत को तोड़ना चाहते हैं। हालांकि, ये बातें उस व्यक्ति का दावा हैं। वीडियो में ऐसा कोई सबूत नहीं दिया गया, जिससे इन आरोपों को सही माना जा सके। नीचे देखें अभिजीत दीपके को ‘फ्रॉड’ और ‘भारत विरोधी’ बताने वाले शख्स का वायरल वीडियो-

Reddit पर लोग वीडियो को लेकर क्या कह रहे हैं?

वीडियो सामने आने के बाद Reddit यूजर्स की राय बंट गई। कुछ लोगों ने आरोपों का समर्थन किया, जबकि कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि जब बोलने वाले की पहचान ही साफ नहीं है, तो उसकी बातों पर भरोसा कैसे किया जाए।

एक यूजर ने लिखा कि वीडियो में शख्स की पहचान या उसके दावों का कोई सबूत नहीं है। वहीं, कुछ लोगों ने मजाक में इसे एकतरफा प्यार से जुड़ा मामला बताया।

ये भी पढ़ें- CJP नेताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत क्यों? जंतर-मंतर केस में जानिए कानून

आखिर कौन हैं अभिजीत दीपके और क्यों चर्चा में आए?

अभिजीत दिपके Cockroach Janta Party के संस्थापक हैं। बेरोजगार युवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद दिपके का सवाल, ‘What if all the cockroaches come together?’ चर्चा में आया था। इसके बाद CJP ने शिक्षा, परीक्षाओं और सरकारी जवाबदेही से जुड़े मुद्दों पर प्रदर्शन किए। 10 अक्टूबर को दिपके और CJP के दो अन्य नेताओं को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने हिरासत में लिया था। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होना था।

ये भी पढ़ें- CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका जिस जेल में बंद, उसमें रह चुके हैं ये 5 खूंखार अपराधी

क्या Boston University ने अभिजीत दीपके की पढ़ाई की पुष्टि की है?

Boston University के College of Communication ने 8 जून 2026 को प्रकाशित लेख में बताया था कि अभिजीत दीपके ने 2025 में पब्लिक रिलेशंस में मास्टर डिग्री पूरी की थी। इससे उनकी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की जानकारी मिलती है, लेकिन वायरल वीडियो में बोलने वाले शख्स की पहचान या उसके आरोपों की पुष्टि नहीं होती। फिलहाल, इस वीडियो पर दीपके की प्रतिक्रिया की भी पुष्टि नहीं हो सकी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Train Ticket Insurance: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा इंश्योरेंस, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा...
Punjab Weekly Lottery Result Today 14 October 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, ₹21 लाख का विजेता कौन? देखें विनिंग नंबर्स