प्लेन के अंदर से दीपके ने बनाया VIDEO, दिखाया कैसे हिरासत में लेने पहुंची दिल्ली पुलिस, लगाए ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे

Published : Oct 10, 2026, 11:56 AM ISTUpdated : Oct 10, 2026, 12:00 PM IST
Abhijeet Dipke Detained Video

सार

Abhijeet Dipke Detained Video: दिल्ली के जंतर-मंतर में CJP प्रोटेस्ट से पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में लिए गए। हिरासत में लिए जाने से पहले अभिजीत दीपके ने एक वीडियो एक्स पर शेयर किया, जिसमें वे विमान के अंदर पहुंचती पुलिस और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे सुनाई दिए।

Abhijeet Dipke Video: दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी के दो प्रवक्ता सौरव दास व आशुतोष रांका को विमान के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। दीपके ने खुद विमान के अंदर से वीडियो बनाकर इस पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड किया। CJP के आधिकारिक X हैंडल पर शेयर किए गए इस वीडियो में पुलिसकर्मी विमान के अंदर दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दीपके और उनके साथ मौजूद लोग ‘भारत माता की जय’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाते सुनाई देते हैं।

विमान लैंड होते ही पहुंची पुलिस, दीपके ने रिकॉर्ड किया वीडियो

CJP की ओर से जारी करीब तीन मिनट के वीडियो में अभिजीत दीपके बताते हैं कि विमान अभी-अभी दिल्ली में उतरा है और पुलिस उन्हें लेने पहुंच रही है। वीडियो में पुलिसकर्मी विमान तक पहुंचने वाली सीढ़ियों के रास्ते अंदर आते दिखाई देते हैं। इसके बाद वे CJP नेताओं की सीटों की तरफ बढ़ते हैं।

दीपके वीडियो में कहते सुनाई देते हैं कि पुलिस उन्हें विमान से ही ले जाने की कोशिश कर रही है। इसी दौरान वह कहते हैं, ‘मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं।’ वीडियो में उनके साथ मौजूद लोगों को नारे लगाते हुए भी सुना जा सकता है। इस घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद विमान के अंदर हुई पुलिस कार्रवाई चर्चा में आ गई है। नीचे देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- CJP Delhi Protest Live: फ्लाइट से उतरते ही दीपके, रांका और दास हिरासत में; दिल्ली में बवाल

आखिर दिल्ली क्यों पहुंचे थे CJP के नेता?

अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे थे। CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। पार्टी का कहना है कि नेताओं को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया गया, जिससे विरोध कार्यक्रम प्रभावित हुआ।

ये भी पढ़ें- CJP Delhi Protest: 'मुझे आपसे डर नहीं लगता', विमान में पुलिस से भिड़े अभिजीत दीपके, देखें VIDEO

CJP ने हिरासत को बताया गलत, उठाए सवाल

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने तीनों नेताओं को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि की। अधिकारी के मुताबिक, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दक्षिण-पश्चिम जिले की पुलिस टीमों को तैनात किया गया था।

वहीं, CJP ने इस कार्रवाई को ‘सत्तावादी’ बताते हुए इसे आवाजाही की आजादी का उल्लंघन करार दिया। पार्टी ने तीनों नेताओं की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है। हालांकि, हिरासत में लेने का आधिकारिक कानूनी आधार और पुलिस की आगे की कार्रवाई क्या रही, इसकी जानकारी उपलब्ध विवरण में सामने नहीं आई है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Trump Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- मुझे 8 बार सम्मान मिलना चाहिए था
CJP Protest: लीगल हेड रत्ना सिंह हिरासत में, पुलिस पर बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप, देखें VIDEO