Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए ध्रुव राठी, आखिर दिल्ली जाने से क्यों रोक रही थी पुलिस?

Published : Oct 10, 2026, 11:25 AM ISTUpdated : Oct 10, 2026, 11:27 AM IST
Dhruv Rathee Detained

सार

Why Was Dhruv Rathee Detained: ध्रुव राठी को गुरुग्राम में घर से हिरासत में क्यों लिया गया? CJP के दिल्ली प्रदर्शन से पहले पुलिस ने क्या कहा और क्यों बढ़ाई गई सुरक्षा? जानें पूरा मामला।

Dhruv Rathee Gurugram Detention: यूट्यूबर ध्रुव राठी को शनिवार सुबह गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार सोसायटी में उनके आवास से हिरासत में लिए जाने की खबर है। वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित CJP प्रदर्शन में शामिल होने की अपील कर चुके थे। चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ियों को लेकर होने वाले इस प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ध्रुव राठी को दिल्ली जाने से क्यों रोकने पहुंची पुलिस

जर्मनी में रहने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी हाल ही में भारत आए थे। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस की टीमें उन्हें दिल्ली जाने से रोकने के लिए उनके घर पहुंचीं। अधिकारियों ने उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राजधानी नहीं जाने की अपील की। गुरुग्राम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, ध्रुव राठी ने पुलिस की बात नहीं मानी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनके आवास पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और अगले आदेश तक निगरानी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें- CJP Delhi Protest Live: फ्लाइट से उतरते ही दीपके, रांका और दास हिरासत में; दिल्ली में बवाल

जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, क्या है मांग?

CJP की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व अभिजीत दीपके कर रहे हैं। हालांकि फ्लाइट से उतरते ही अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को भी हिरासत में ले लिया गया है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा है। उनका आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी Special Intensive Revision (SIR) में अनियमितताएं हुई हैं। हालांकि, ये प्रदर्शनकारियों के आरोप हैं। ध्रुव राठी ने भी अपने हालिया सोशल मीडिया वीडियो के जरिए लोगों से शनिवार को जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की थी। प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने की बात पुलिस की ओर से कही गई है।

दिल्ली में 40 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात

प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के 40 हजार से अधिक जवान तैनात किए गए हैं। कई जगह बैरिकेडिंग की गई है और वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए स्पाइक स्ट्रिप्स भी लगाई गई हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi Protest: जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, आसमान से ड्रोन रख रहे नजर

CJP ने हिरासत का किया विरोध

CJP ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ध्रुव राठी की हिरासत की पुष्टि करते हुए सरकार पर सवाल उठाए। संगठन ने इसे लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने की कार्रवाई बताया और राठी समेत हिरासत में लिए गए अन्य नागरिकों तथा छात्र कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई की मांग की।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CJP Protest: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट! भोपरा से गुरुग्राम बॉर्डर तक पुलिस एक्शन
CJP Protest Today: जंतर-मंतर जा रहे युवाओं को पुलिस ने उठाया, छावनी बनी देश की राजधानी