गौतम अडाणी परिवार के साथ हनुमान जयंती पर पहुंचे अयोध्या, रामलला के दर्शन कर मांगी ये खास मन्नत

Published : Apr 02, 2026, 04:51 PM IST
Adani Group Chairman Gautam Adani visits ayodhya Shri Ram Janmabhoomi Temple ON  Hanuman Jayanti 2026

सार

Gautam Adani Visits Ayodhya : हनुमान जयंती के मौके पर उद्योगपति और अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी पूरे परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। रामलला के दर्शन के बाद देश के लिए मांगी खास मन्नत। 

अयोध्य पहुंचने और दर्शन के बाद बिजनेसमैन गौतम अडाणी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट इसके बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने लिखा-आज अयोध्या जी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।

गौतम अडाणी ने देश के लिए मांगी ये मन्नत

श्रीराम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्तव्य का प्रतीक है, और उनके आदर्श हमें निरंतर धर्म और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस पवित्र भूमि पर परिवार सहित आकर मन को असीम संतोष मिला। प्रभु श्रीराम और बजरंगबली भारत को एकता, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद दें। सियावर रामचंद्र की जय।

अयोध्या के गुरुकुल महाविद्यालय भी पहुंचे गौतम अडाणी

बता दें कि गौतम अडाणी अयोध्या के गुरुकुल महाविद्यालय भी पहुंचे, यहां उन्होंने छात्रों से मुलाकात की। साथ ही गुरुकुल में उन्हें सम्मानित किया गया और गुरुकुल की पुरानी और आधुनिक परंपरा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मैंने बच्चों के साथ समय बिताया। इस पर उन्होंने कहा-गुरुकुल आज के युग में हमारी संस्कृति को जागृत रखने का काम कर रहा है। अडाणी फाउंडेशन AI के इस दौर में इस गुरुकुल संस्कृति को संरक्षित करने में हर संभव सहयोग देगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है कमाल खराजी? जिससे पाकिस्तान कर रहा था 'Peace Talk', पर अमेरिका ने कर दी उस पर स्ट्राइक
लोकसभा में अचानक नाराज हो गए Speaker Om Birla, बेहद सख्त लहजे में दे दिया अल्टीमेटम