साथ डिनर करने के बाद ऐसा क्या हुआ? गुजरात सांसद के भतीजे ने पत्नी की हत्या कर किया सुसाइड

Published : Jan 22, 2026, 08:10 PM IST

Ahmedabad News : अहमदाबाद से आई दिल दहला देने वाली घटना से हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने अपनी पत्नी को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। 2 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।

PREV
15

दोनों एक साथ डिनर कर घर लौटे थे

अहमदाबाद से आई एक सनसनीखेज घटना से हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। कैसे गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि घटना के कुछ देर पहले दोनों एक साथ डिनर कर घर लौटे थे। फिर दोंनों के बीच ऐसा क्या हुआ जो यह सब हो गया।

25

यशराज और राजेश्वरी की दो महीने पहले हुई थी शादी

बता दें कि यशराज और राजेश्वरी की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। पुलिस और परिवार को भी समझ नहीं आ रहा है कि दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जो यह घटना घट गई। बताया जाता है कि यह घटना बुधवार देर रात की है, जब दोनों डिनर से लौट रहे थे और उनके बीच किसी तरह का झगड़ा भी हुआ था। हालांकि यशराज ने सुसाइड से पहले एंबुलेंस टीम को बताया कि उससे लाइसेंसी पिस्टल से गलती से गोली चल गई थी, जो सीधे पत्नी के गले में जा लगी।

35

पत्नी की मौत के बाद यशराज ने किया सुसाइड

पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दोनों के परिवार से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यशराज ने गोली लगने के बाद बुधवार रात 11:45 बजे 108 पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया था। कॉल करके यशराज ने पत्नी राजेश्वरी के घायल होने की सूचना दी थी। लेकिन जब मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। यह खबर जैसे ही यशराज को लगी तो उसने कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया।

45

घटना अहमदाबाद के एनआरआई टावर की

बता दें कि यह घटना अहमदाबाद के एनआरआई टावर की है। पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है। किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। बताया जाता है कि घटना के वक्त यशराज की मां दूसरे कमरे में ही मौजूद थीं, लेकिन उन्हें इस घटना के बारे में एंबुलेंस की टीम आने के बाद पता चला।

55

गुजरात समुद्री बोर्ड में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे

बता दें कि यशराज सिंह गुजरात समुद्री बोर्ड में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। उन्हें हाल ही में क्लास 2 से क्लास 1 अधिकारी के रूप में प्रमोट किया गया था। साथ ही वह परिवार से भी संपन्न थे, किसी बात की कोई परेशानी नहीं थी। बताया जाता है कि उनकी यह दूसरी शादी थी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories