Mumbai Mayor: मुंबई का अगला मेयर कौन, सबसे आगे ये 5 महिला दावेदार

Published : Jan 22, 2026, 08:00 PM IST

मुंबई महानगरपालिका (BMC) में मेयर पद महिला आरक्षित श्रेणी में आया है। इसका मतलब है कि मुंबई का अगला मेयर कोई महिला ही होगी। यह लगातार आठवीं बार होगा, जब मुंबई को महिला मेयर मिलेगी। जानते हैं उन 5 महिलाओं को जो हैं मेयर पद की सबसे बड़ी दावेदार।

PREV
15

1- तेजस्वी घोसालकर : रेस में सबसे आगे

वॉर्ड नंबर - 2

बीजेपी की तेजस्वी घोसालकर को इस समय सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने वार्ड नंबर 2 से जीत दर्ज की है। पार्टी संगठन में उनकी अच्छी पकड़ है और लोकल लेवल पर वे काफी एक्टिव रही हैं। उनकी राजनीतिक समझ और अनुभव उन्हें मेयर पद का प्रबल दावेदार बनाता है।

25

2- सीमा शिंदे : शिंदे गुट की प्रमुख दावेदार

वॉर्ड नंबर - 14

वार्ड 14 से जीतने वाली सीमा शिंदे एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना की सबसे मजबूत महिला नेताओं में शामिल हैं। वे लोकल मुद्दों पर मुखर रहती हैं और पार्टी में एक्टिव रोल अदा करती हैं। गठबंधन में पॉलिटिकल बैलेंस साधने के लिए शिंदे गुट सीमा शिंदे के नाम पर जोर दे सकता है।

35

3- जिग्नाशा शाह : बीजेपी की युवा और ऊर्जावान चेहरा

वॉर्ड नंबर - 15

वार्ड नंबर 15 से जीत दर्ज करने वाली जिग्नाशा शाह बीजेपी की युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं और उनकी एनर्जेटिक इमेज पार्टी को आकर्षित करती है। अगर बीजेपी युवा नेतृत्व को मौका देना चाहती है, तो जिज्ञासा शाह का नाम आगे आ सकता है।

45

श्वेता कोरगावकर : अनुभवी और जमीनी नेता

वॉर्ड नंबर - 16

वार्ड 16 से जीतने वाली श्वेता कोरगावकर बीजेपी की अनुभवी महिला नेताओं में गिनी जाती हैं। लोकल लेवल पर उनकी अच्छी पकड़ है और वे सोशल वर्क के जरिये समाज में भी काफी एक्टिव हैं। एक्सपीरियंस के साथ ही संगठन में मजबूत स्थिति उन्हें मेयर पद का मजबूत दावेदार बनाती है।

55

डॉ. शिल्पा सांगोरे : शिंदे गुट की एक और मजबूत दावेदार

वॉर्ड नंबर - 17

वार्ड नंबर 17 से जीतने वाली शिल्पा सांगोरे एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना से हैं। शिल्पा को लोकल मुद्दों पर बढ़-चढ़कर लोगों का पक्ष रखने और पार्टी गतिविधियों में एक्टिव रहने के लिए जाना जाता है। अगर शिंदे गुट मेयर पद पर दावा करता है, तो शिल्पा सांगुरे का नाम भी अहम हो सकता है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories