Israel Flight Ban: एक पायलट की हरकत का खामियाजा भुगतेंगे 31 देशों के क्रू, पाकिस्तान भी निशाने पर!

Published : Oct 15, 2026, 07:35 AM IST
air france pakistani pilots israel flight ban flydubai cockpit attack 31 countries

सार

Flydubai कॉकपिट घटना के बाद इज़राइल ने विदेशी एयरलाइनों के क्रू नियम सख्त कर दिए हैं। Air France ने इज़राइल जाने वाली फ्लाइट्स में पाकिस्तानी पायलटों और क्रू पर रोक लगाई है। Flydubai कॉकपिट घटना के बाद 31 देशों के नागरिकों पर सख्ती, Ethiopia Airlines की फ्लाइट भी लौटाई गई। जानें पूरी खबर।

Israel Flight Rules: इज़राइल जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अब क्रू की राष्ट्रीयता भी बड़ा मुद्दा बन गई है। फ्लाईदुबई की 30 सितंबर की घटना के बाद एयर फ्रांस ने पाकिस्तानी पायलटों और केबिन क्रू को इज़राइल आने-जाने वाली उड़ानों से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनाइटेड एयरलाइंस और चेक एयरलाइन स्मार्टविंग्स ने भी इज़राइली नियमों के मुताबिक अपने क्रू-प्लानिंग सिस्टम में बड़े बदलाव किए हैं।

Flydubai Cockpit Attack: आखिर हुआ क्या था?

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में ओमानी को-पायलट पर भारतीय कैप्टन पर हमला करने और विमान का नियंत्रण लेने की कोशिश करने का आरोप लगा था। इसके बाद इज़राइल ने उन देशों के नागरिकों वाले एयरलाइन क्रू को लेकर नियमों का सख्ती से पालन शुरू किया, जिनके उसके साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं। ओमान भी इसी सूची में है।

Ethiopia Airlines Flight: पायलट की नागरिकता से वापस लौटा विमान

इस नीति का असर मंगलवार को सीधे देखने को मिला। इज़राइली अधिकारियों ने इंडोनेशियाई पायलट की पहचान होने के बाद इथियोपियन एयरलाइंस की उड़ान को वापस अदीस अबाबा भेजने का निर्देश दिया। विमान करीब एक घंटे की उड़ान के बाद इथियोपिया लौटा। पायलट बदले जाने के बाद वही विमान फिर तेल अवीव पहुंचा। एयरलाइन ने इसे अपनी तरफ से हुई गलती बताया।

Pakistan समेत 31 देशों के क्रू पर पाबंदी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इज़राइल की यह व्यवस्था 31 मुस्लिम-बहुल देशों के नागरिकों पर लागू है। इनमें पाकिस्तान, ईरान, ओमान, सऊदी अरब, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, इराक, लेबनान, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया जैसे देश शामिल हैं। नियमों में दोहरी नागरिकता रखने वाले क्रू सदस्य भी शामिल हैं।

Air France Crew: दूसरी नागरिकता बताने को कहा

एयर फ्रांस ने अपने कर्मचारियों को नए नियमों की जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कर्मचारियों से दूसरी राष्ट्रीयता बताने को भी कहा गया है। फ्लाइट डेक क्रू यूनियन ने इसका विरोध करते हुए इसे राष्ट्रीयता के आधार पर भेदभाव बताया है।

United Airlines और Smartwings ने भी बदले नियम

अमेरिकी एयरलाइन यूनाइटेड एयरलाइंस और चेक एयरलाइन स्मार्टविंग्स ने भी अपने क्रू-प्लानिंग सिस्टम को अपडेट कर दिया है। यूनाइटेड ने साफ किया है कि जिन देशों से इजराइल के संबंध नहीं हैं, वहां के स्टाफ को इजराइली रूट पर ड्यूटी नहीं दी जाएगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Snowfall in Himachal: हिमाचल से कश्मीर तक मौसम का बड़ा उलटफेर, कहीं आंधी तो कहीं बर्फबारी… IMD की चेतावनी
India Gate Protest: बेटी को खोने का दर्द अब भी ताजा, इंसाफ मांगने निकले मां-बाप को दिल्ली में हिरासत में लिया