
Antilia Janmashtami Celebration: देश के चर्चित उद्योगपति अंबानी परिवार के घर एंटीलिया में इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भक्ति और पारिवारिक रंगों से सजा नजर आया। सामने आए वीडियो में मुकेश अंबानी-नीता अंबानी से लेकर ईशा, श्लोका, राधिका, अनंत और आकाश अंबानी तक पूरा परिवार पारंपरिक परिधानों में नजर आया। यहां अनिल अंबानी का परिवार और कोकिलाबेन अंबानी भी मौजूद रहीं। पूजा-पाठ के साथ संगीत, डांस और दांडिया ने समारोह को खास बना दिया। फूलों से सजे एंटीलिया में कृष्ण की प्रतिमा के सामने परिवार के सदस्य पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाते दिखे।
जन्माष्टमी समारोह की वीडियो झलक में राधिका मर्चेंट, श्लोका मेहता और अंबानी परिवार के तीनों बच्चे, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी उत्सव में शामिल दिखाई दिए। राधिका परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ डांस करती नजर आईं। वहीं ईशा अंबानी ने भी इस पारिवारिक जश्न में हिस्सा लिया। आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और श्लोका मेहता भी बच्चों के साथ डांस करते दिखाई दिए। इससे समारोह का माहौल किसी बड़े धार्मिक आयोजन के बजाय एक खुशनुमा पारिवारिक मिलन जैसा नजर आया।
वीडियो में मुकेश अंबानी पारंपरिक कुर्ते और जैकेट में नजर आए। उन्होंने जन्माष्टमी की पूजा और धार्मिक रस्मों में हिस्सा लिया। नीता अंबानी नीली साड़ी और पारंपरिक आभूषणों में नजर आईं। सजाए गए परिसर में उनकी मौजूदगी समारोह की खास झलकियों में रही। परिवार के सदस्यों को हाथ जोड़कर कृष्ण की आराधना करते और फूलों की मालाओं के साथ पूजा में शामिल होते देखा गया। जन्माष्टमी की परंपरा के मुताबिक सजाई गई कृष्ण प्रतिमा को झूला भी झुलाया गया।
ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh: फिल्म देखने थिएटर पहुंचे गुरुकुल के ब्रह्मचारी छात्र, वीडियो हुआ वायरल
समारोह के लिए एंटीलिया को सफेद और गुलाबी फूलों से सजाया गया था। कृष्ण की प्रतिमा और पारंपरिक सजावट ने पूरे माहौल को त्योहार के अनुरूप बना दिया। पूजा के बाद परिवार के सदस्यों ने दांडिया में भी हिस्सा लिया और बच्चों के साथ जमकर उत्सव मनाया। नीचे देखें वायरल वीडियो-
ये भी पढ़ें- Lalbaugcha Raja 2026: सामने आई लालबागचा राजा पंडाल की पहली झलक, मंदिरनुमा गेट, विशाल त्रिशूल... देखें वीडियो
कृष्ण जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाई जाती है। इस दिन श्रद्धालु पूजा, भजन-कीर्तन और उपवास करते हैं। कई जगह आधी रात को कृष्ण जन्म की विशेष पूजा होती है। इसके अगले दिन कई शहरों में दही हांडी का आयोजन भी किया जाता है। महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में दही हांडी उत्सव खास आकर्षण का केंद्र रहता है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।