Amit Shah Family: अमित शाह के परिवार में कौन-कौन हैं और क्या करते हैं? पत्नी सोनल से बेटे जय शाह तक, जानिए

Published : Oct 22, 2026, 11:46 AM IST
Amit Shah Family

सार

Amit Shah Family Members and Their Profession: अमित शाह के परिवार में कौन-कौन हैं और क्या करते हैं? जानिए पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह, बहू, पोती, माता-पिता और परिवार से जुड़ी खास बातें।

Amit Shah Family Details: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहचान देश की राजनीति के बड़े चेहरों में होती है। लेकिन उनके परिवार के बारे में आम लोगों के बीच भी जिज्ञासा रहती है। उनके माता-पिता से लेकर पत्नी सोनल शाह और बेटे जय शाह तक, परिवार के सदस्यों की अपनी अलग पहचान है। जानिए अमित शाह के परिवार में कौन-कौन हैं और क्या करते हैं।

कौन हैं अमित शाह के माता-पिता?

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अनिलचंद्र शाह और मां का नाम कुसुमबेन शाह था। अमित शाह की आधिकारिक जीवनी के मुताबिक, उनका परिवार गुजराती था और उनके जीवन के शुरुआती 16 साल गुजरात के मानसा में बीते। उनकी मां गांधीवादी विचारों से प्रभावित थीं और उन्होंने अमित शाह को खादी पहनने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें- Amit Shah Biography: अमित शाह का बचपन कैसा था? 16 साल की उम्र तक इस गांव में रहे, फिर बदल गई जिंदगी

कौन हैं अमित शाह की पत्नी सोनल शाह?

अमित शाह की पत्नी का नाम सोनल शाह है। डिजिटल संसद में दर्ज जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी 22 दिसंबर 1987 को हुई थी। सोनल शाह सार्वजनिक राजनीतिक जीवन में अपने पति की तरह सक्रिय भूमिका में नजर नहीं आतीं। मूल रूप से महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहने वालीं सोनल शाह की अमित शाह से शादी अरेंज मैरिज के तौर पर हुई थी। वे बहुत धार्मिक स्वभाव की हैं और घर की पूरी जिम्मेदारी संभालती हैं।

क्या करते हैं अमित शाह के बेटे जय शाह?

अमित शाह के बेटे जय शाह क्रिकेट प्रशासन की दुनिया में अपनी पहचान रखते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, जय शाह ने 1 दिसंबर 2024 को ICC चेयरमैन का पद संभाला। इससे पहले वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मानद सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी पेशेवर यात्रा राजनीति से अलग क्रिकेट प्रशासन से जुड़ी रही है।

ये भी पढ़ें- Amit Shah Birthday: अमित शाह को CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई, देशसेवा को बताया प्रेरणादायक

अमित शाह की बहू रिशिता पटेल कौन हैं?

रिशिता पटेल, जय शाह की पत्नी और अमित शाह की बहू हैं। उनकी शादी 10 फरवरी 2015 को अहमदाबाद, गुजरात में बड़े धूमधाम से हुई थी। रिशिता के पिता गुनवंतभाई पटेल अहमदाबाद के एक जाने-माने बिल्डर हैं। रिशिता ने कॉमर्स की पढ़ाई की है और वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं।जय शाह और रिशिता पटेल के तीन बच्चे हैं 2 बेटियां और एक बेटा। रिशिता अपने परिवार और बच्चों कह देखभाल करती हैं और जय शाह के व्यस्त करियर में उनका साथ देती हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखना पसंद करती हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Sonia Gandhi Instagram Entry: पहली पोस्ट में दिखी ‘Belonging’ की झलक, खुलेंगे कौन से राज?
क्या है ताजीर, जिसके तहत मक्का मस्जिद में Kiss करने वाले कपल को मिली सजा-ए-मौत