
Anant Singh Daughter Shivangi Singh Net Worth: बिहार की सियासत के सबसे चर्चित चेहरों में से एक मोकामा के विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपनी छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। 25 नवंबर को पटना से करीब 65 किलोमीटर दूर उनके पैतृक गांव नदवां में ये ग्रैंड वेडिंग होने जा रही है। इस शादी की चर्चा इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि अनंत सिंह का दावा है कि इसमें करीब चार लाख मेहमान जुटेंगे। चुनावी हलफनामे के आंकड़े बताते हैं कि अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी कुल 100 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि जिस बेटी की इतनी शाही शादी हो रही है, उसके नाम पर एक भी बैंक खाता नहीं है।
चुनावी हलफनामे के अनुसार, अनंत सिंह से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी नीलम देवी हैं। अनंत सिंह के पास 11 करोड़ की प्रॉपर्टी है, जबकि नीलम देवी 49 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। इसमें पटना के बोरिंग रोड, फ्रेजर रोड (हसन मंजिल), दिल्ली के जीके, यूपी और गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट, कमर्शियल बिल्डिंग और दफ्तर शामिल हैं। अनंत सिंह के पास 26 करोड़ और पत्नी के पास 13 करोड़ की चल संपत्ति है। अनंत सिंह के पास एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में करीब 10.18 करोड़ रुपए के शेयर भी हैं।
दंपती के पास 4 करोड़ रुपए से ज्यादा की लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनमें 2.70 करोड़ की लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर, थार और इनोवा क्रिस्टा शामिल हैं। इसके अलावा दोनों के पास कुल 850 ग्राम सोना और 6 किलो चांदी भी है। अनंत सिंह के पास 1.90 लाख रुपए की कीमत वाले घोड़े, हाथी, गाय और भैंस भी हैं।
2025 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह की ओर से दिए गए ब्योरे के मुताबिक, उनके परिवार के चार आश्रितों में बेटी शिवांगी का नाम भी दर्ज है। जहां बाकी तीन आश्रितों के अपने बैंक अकाउंट हैं, वहीं शिवांगी का कोई बैंक अकाउंट नहीं है। दूसरी तरफ, खुद अनंत सिंह के पटना और बाढ़ में 5 बैंक खाते हैं, जबकि उनकी पत्नी नीलम देवी के नाम पर 12 बैंक अकाउंट चलते हैं। अनंत सिंह के पास 15 लाख और नीलम देवी के पास 34 लाख रुपए कैश मौजूद हैं।
अनंत सिंह अपने बेबाक वन लाइनर्स के लिए जाने जाते हैं। शादी में आने वाले मेहमानों की लिस्ट पर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया, तो उन्होंने अपने खास अंदाज में कहा, 'यहां सिनेमा जैसा टिकट नहीं लेना है, आप सब शादी में आइए। 4 लाख से तो शुरुआत है, न्योता हिंदुस्तान और पाकिस्तान में सबको भेजा है।' शादी के जश्न को खास बनाने के लिए घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी रखी गई है, जिसमें जीतने वाले को इनाम के तौर पर महिंद्रा थार गाड़ी दी जाएगी। अनंत सिंह के मुताबिक, उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी में भी ऐसी ही घुड़दौड़ कराई थी और विजेता को गाड़ी दी थी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।