
Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों जश्न का माहौल है। वजह है उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी, जिसकी तैयारियां इन दिनों पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इस हाई-प्रोफाइल शादी की चर्चा सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि हर तरफ हो रही है। शादी की रस्मों से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक, हर बात सोशल मीडिया पर छाई हुई है। शादी में भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों से लेकर बॉलीवुड के कलाकारों तक को बुलाया गया है। खेसारी लाल यादव को भी न्योता भेजा गया है। आइए जानते हैं 25 नवंबर को होने वाली इस शादी में कौन-कौन से भोजपुरी स्टार्स पहुंचने वाले हैं...
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी का कार्यक्रम एक दिन का नहीं, बल्कि पांच दिनों तक चलने वाला है। शादी के कार्ड के अनुसार, 20 नवंबर से रस्में शुरू होंगी। इस दिन तिलक का कार्यक्रम रखा गया है, जबकि 25 नवंबर को शादी होगी। ये शाही आयोजन पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के तहत आने वाले उनके पैतृक गांव लदमा में हो रहा है। शादी के वेन्यू को बेहद खास और शानदार रूप दिया जा रहा है, जिसमें जयमाला के लिए खासतौर पर जयपुर थीम पर स्टेज तैयार किया जा रहा है।
शादी की तैयारियों के बीच अनंत सिंह की भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने उन्हें शादी में शामिल होने का न्योता दिया। खेसारी लाल ने वीडियो कॉल पर ही 25 नवंबर को शादी में पहुंचने का वादा किया। हालांकि, अपने बिजी शेड्यूल और समस्तीपुर और पूर्णिया के कार्यक्रमों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वे पटना पहुंचते ही कॉल करेंगे।
इस शादी में फिल्म इंडस्ट्रीज के करीब तीन दर्जन बड़े कलाकारों और दिग्गजों को न्योता भेजा गया है। शादी के जश्न में चार चांद लगाने के लिए बॉलीवुड और भोजपुरी सिनेमा के कई जाने-माने चेहरे शिरकत करेंगे। जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।
पवन सिंह
खेसारी लाल यादव
अक्षरा सिंह
मनोज तिवारी
रवि किशन
सोनू सूद
आम्रपाली दुबे (हालांकि आम्रपाली अभी बिग बॉस-20 के घर में हैं, तो उनके आने पर सस्पेंस है।)
मैथिली ठाकुर
उदित नारायण
आयशा खान
विशाल मिश्रा
शब्बीर कुमार
गुंजन सिंह
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।