राघोपुर 6 लेन पुल का नाम नीतीश कुमार पर रखने पर RJD सांसद मीसा भारती ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा जीवित व्यक्ति के नाम पर नामकरण अनुचित है। मीसा ने आरोप लगाया कि BJP यह फैसला JDU को खुश करने के लिए कर रही है। राज्य को रोजगार की जरूरत है।
बिहार में राघोपुर सिक्स लेन पुल के नामकरण को लेकर सियासत तेज हो गई है। पुल का नाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने के फैसले पर RJD सांसद मीसा भारती ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसी जीवित व्यक्ति के नाम पर पुल या मंदिर का नाम रखना उन्हें समझ नहीं आता। मीसा ने आरोप लगाया कि BJP यह फैसला JDU नेताओं और उनके वोट बैंक को खुश करने के लिए कर रही है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन सरकार के दौरान इस पुल का नाम स्वतंत्रता सेनानी अक्षयवट राय के नाम पर रखने का प्रस्ताव आया था, जिस पर नीतीश कुमार ने भी सहमति जताई थी। मीसा भारती ने 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार को फैक्ट्रियों, उद्योगों और रोजगार के नए अवसरों की जरूरत है। अब इस बयान से बिहार की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।











