
आंध्र प्रदेश की एक 17 साल की लड़की के साथ ओडिशा के बेरहामपुर में कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। वह अपने सौतेले पिता के यौन शोषण से बचने के लिए घर से भाग गई थी। पीड़िता आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में रहती है। उसके पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी। मां की दूसरी शादी के बाद उसका सौतेला पिता उस पर बुरी नजर रखने लगा और कई बार यौन शोषण की कोशिश की। एक बार जब लड़की सो रही थी, तो सौतेले पिता ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की। इस घटना से डरकर लड़की घर से भाग गई और प्रशांति एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर बेरहामपुर पहुंच गई।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बेरहामपुर पहुंचने पर लड़की ने गुजारे के लिए रेलवे स्टेशन के पास एक चाय की दुकान पर काम करना शुरू कर दिया। यहीं उसकी मुलाकात लांजीपल्ली के रहने वाले एक 15 साल के लड़के से हुई। उसने मीठी-मीठी बातें करके लड़की से दोस्ती कर ली। वह उसे अपने घर ले गया, जहां उसका परिवार भी रहता था। वहां लड़के ने बाहर घूमने के बहाने अपने दो और दोस्तों को बुला लिया।
बेरहामपुर के एसपी सरवण विवेक एम ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 23 और 19 साल के दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि 15 साल के नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, इन तीनों पर गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश पुलिस ने पीड़िता के सौतेले पिता के खिलाफ भी यौन शोषण का एक और मामला दर्ज किया है, जिसकी वजह से लड़की को घर से भागना पड़ा था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।