
राजसमंद. राजस्थान के राजसमंद जिले से जो खबर सामने आई है वह इंसनियत के साथ साथ खून के रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार करती है। यहां एक भाई को पैसों का ऐसा लालच लगा कि उसने अपने ही सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने गुनाह कबूलते हुए जो कहानी बयां कि वह बेहद शर्मनाक है।
दरअसल, यह दर्दनाक घटना राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना इलाके की है। जहां 7 मार्च को देवीसिंह रावत की मौत हो गई थी। जिसे एक एक्सीडेंट बताया गया था। लेकिन गांव के लोगों को मामला संदिग्ध लग रहा था। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इसकी बारीकी से जांच की तो अब इस केस में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक की हत्या गई थी और हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि सगा भाई दुधसिंह था। साथ में तीन अन्य आरोपी भी हैं।
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी भाई दुधसिंह ने बीमा की रकम पाने के लालच में अपने ही सगे भाई की हत्या की साजिश रचकर उसको मार डाला। आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एकदम फिल्मी कहानी रची थी। बताया जाता है कि आरोपी ने पहले अपने भाई की एक करोड़ की पॉलिसी करवाई फिर करीब एक महीने बाद होली का बहाना बनाकर उसे घर बुलाया और उसको पहले तो जमकर शराब पिलाई। फिर उसे सुनसान इलाके में लेकर गए, जहां उस पर पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद चलती बाइक से उसे गिरा दिया। बाद में पूरे मामले को एक एक्सीडेंट बता दिया। इतना ही नहीं आरोपी खुद थाने पहुंचा और हादसा बताते हुए झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।