मौत के बाद करोड़पति बनी ये लड़की कौन? परिवार को मिलेंगे 250 करोड़ रुपए

Published : Feb 13, 2026, 10:41 AM IST

Jahnavi Kundala Compensation : आंध्र प्रदेश के कुरनूल की रहने वाली है जाह्नवी कुंडला की अमेरिका में हुई एक्सीडेंट में मौत के बाद अब सिएटल शहर प्रशासन मृतका के परिवार को करीब 262 करोड़ रुपए का मुआवजा देगा।

PREV
14

अमेरिका भारत की बेटी को देगा इतना पैसा

सोचिए किसी की एक्सीडेंट में जान चली जाए और उसे भारत में ज्यादा से ज्यादा 10 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा। लेकिन 23 साल की जाह्नवी कुंडला की मौत के बाद उसके परिवार को 250 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा मिलेगा। यह भारतीय इतिहास में सड़क हादसे में गई जाने के बाद सबसे बड़ा मुआवजा है। जिसे अमेरिका की तरफ से दिया जाएगा।

24

मौत के बाद जाह्नवी के परिवार को 262 करोड़

दरअसल, 23 साल की जाह्नवी कुंडला की जनवरी 2023 में अमेरिका के सिएटल में पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अब सिएटल प्रशासन ने जाह्नवी के परिवार को 29 मिलियन अमरीकी डॉलर (लगभग ₹262 करोड़) का मुआवजा देने का ऐलान किया है।

34

कौन थी जाह्नवी कुंडला

बता दें कि जाह्नवी कुंडला मूल रूप से आंध्र प्रदेश के कुरनूल की रहने वाली है। जो अमेरिका नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के सिएटल कैंपस में सूचना प्रणाली में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थी। लेकिन पढ़ाई के दौरान हादसे में मौत हो गई। जाह्नवी के मौत के मामले को लेकर भारत से लेकर अमेरिका तक बवाल मचा था। पीड़ित परिवार की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब अमेरिका पुलिस प्रशासन ने समझौता करते हुए मुआवजा देने का ऐलान किया है।

44

पुलिसवाले की रफ्तार के कहर में जाह्नवी की मौत

जानकारी के मुताबिक, जाह्नवी 23 जनवरी, 2023 की शाम को डेक्सटर एवेन्यू नॉर्थ पर एक मार्क किए हुए क्रॉसवॉक पर चल रही थी, तभी सिएटल पुलिस के एक अफसर केविन डेव ने पुलिस की पेट्रोलिंग कार से टक्कर मार दी थी। बताया जाता है कि पुलिसवाला 119 किमी/घंटा की रफ्तार से गाड़ी चला रहा था।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories