MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • National News
  • एक टक्कर, मासूम की मौत और भड़का जनआक्रोश: पुरी बड़ा डंडा सड़क हादसा-जानिए कैसे क्या हुआ?

एक टक्कर, मासूम की मौत और भड़का जनआक्रोश: पुरी बड़ा डंडा सड़क हादसा-जानिए कैसे क्या हुआ?

Puri Accident Mystery: पुरी के बड़े डंडा इलाके में एक तेज़ रफ्तार बोलेरो ने पीछे से स्कूटर को टक्कर मारी, जिसमें 5 साल के श्रेयंश डे की मौत हो गई। क्या ड्राइवर नशे में था? गुस्साए लोगों ने सड़क जाम की, पुलिस जांच जारी, CM ने 4 लाख मुआवज़ा घोषित किया।

2 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Jan 03 2026, 11:21 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
हादसा या लापरवाही? पुरी सड़क दुर्घटना ने खोली सिस्टम की पोल
Image Credit : X

हादसा या लापरवाही? पुरी सड़क दुर्घटना ने खोली सिस्टम की पोल

Bada Danda Accident Puri: पुरी का बड़ा डंडा इलाका, जो हमेशा श्रद्धालुओं और वाहनों की चहल-पहल से भरा रहता है, शुक्रवार सुबह अचानक मातम और तनाव का केंद्र बन गया। पुरी सड़क हादसा, बड़ा डंडा एक्सीडेंट और नाबालिग की मौत जैसे शब्द अब लोगों की जुबान पर हैं। क्या यह सिर्फ एक हादसा था या फिर सिस्टम की लापरवाही का नतीजा?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
 बड़ा डंडा में हादसा आखिर कैसे हुआ?
Image Credit : X

बड़ा डंडा में हादसा आखिर कैसे हुआ?

जानकारी के मुताबिक, बालगंडी चौक के पास एक बोलेरो एसयूवी ने पीछे से एक स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटर पर 5 साल का मासूम श्रेयंश डे अपने दादा के साथ जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

Related Articles

Related image1
रेहान वाड्रा-अवीवा बेग की सगाई: रणथंभौर सफारी और रोमांटिक तस्वीरें
Related image2
घर का पानी सुरक्षित है या खतरनाक? जानिए आसान टेस्टिंग किट्स और असरदार तरीके
36
 क्या नशे में था बोलेरो चालक?
Image Credit : X

क्या नशे में था बोलेरो चालक?

मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि ड्राइवर तेज रफ्तार में था और नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था। बड़ा डंडा इलाके में पहले भी तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की शिकायतें होती रही हैं।

46
 बच्चे की मौत के बाद क्यों भड़का गुस्सा?
Image Credit : X

बच्चे की मौत के बाद क्यों भड़का गुस्सा?

मासूम की मौत की खबर फैलते ही इलाके में गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मेडिकल चौक पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने शव को सड़क पर रखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मांग साफ थी-पीड़ित परिवार को मुआवजा, दोषी ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन।

56
 पुलिस और प्रशासन की क्या रही भूमिका?
Image Credit : X

पुलिस और प्रशासन की क्या रही भूमिका?

सूचना मिलते ही पुरी एसपी प्रतीक सिंह समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बोलेरो एसयूवी को जब्त कर लिया है और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। कुम्हारपाड़ा पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

66
 क्या मिलेगा परिवार को इंसाफ?
Image Credit : X

क्या मिलेगा परिवार को इंसाफ?

घटना पर दुख जताते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मृतक बच्चे के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। हालांकि लोगों का कहना है कि सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, ज़रूरी है कि ऐसी घटनाओं को रोका जाए। पुरी का बड़ा डंडा हादसा सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक चेतावनी है-अगर अब भी नियमों और जिम्मेदारी को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो अगला शिकार कोई और मासूम हो सकता है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
राष्ट्रीय अपराध समाचार
क्राइम न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मोदी कैबिनेट में फिर ‘बड़ी हलचल’ के संकेत? 12 साल में कितनी बार बदली सरकार की टीम
Recommended image2
Supreme Court TMC Case: संसद में बगावत पर सुप्रीम चाबुक! 20 बागी सांसदों पर लटकी तलवार!
Recommended image3
BPSC पर फिर बवाल! पटना में CM आवास की ओर बढ़े छात्रों पर वॉटर कैनन की बौछार, पुलिस से टकराव
Recommended image4
Bihar BPSC विवाद पर पटना में बवाल! छात्रों ने तोड़े बैरिकेड्स, पुलिस से झड़प के बाद बढ़ा तनाव
Recommended image5
कौन है मानसी सैयद? 30 लाख की MD के साथ पकड़ी गई पूर्व एयरहोस्टेस, क्या है ड्रग कनेक्शन?
Related Stories
Recommended image1
रेहान वाड्रा-अवीवा बेग की सगाई: रणथंभौर सफारी और रोमांटिक तस्वीरें
Recommended image2
घर का पानी सुरक्षित है या खतरनाक? जानिए आसान टेस्टिंग किट्स और असरदार तरीके
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved