जापान के ओसाका शहर में एक गुमनाम शख्स ने शहर की ड्रेनेज और पानी सप्लाई व्यवस्था ठीक करने के लिए 21 किलो सोना दान कर दिया. इस सोने की कीमत करीब 30 करोड़ रुपए है. दान देने वाले ने अपनी पहचान बताए बिना सिर्फ एक अपील की है.
भारत में मंदिरों या संस्थाओं को दान देना आम है, लेकिन जापान में एक शख्स ने सरकार को 21 किलो सोना दान कर दिया. इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपए है. दान देने वाले ने सिर्फ एक शर्त रखी- इस सोने का इस्तेमाल शहर के ब्लॉक हो चुके ड्रेनेज और पानी सप्लाई सिस्टम को ठीक करने के लिए किया जाए.
26
यह हैरान करने वाली घटना भारत में नहीं, बल्कि जापान के ओसाका शहर में हुई है. यहां एक गुमनाम शख्स ने शहर के खराब ड्रेनेज और पानी सप्लाई सिस्टम को ठीक करवाने के लिए 30 करोड़ रुपए कीमत का सोना दान में दिया है.
36
एक गुमनाम व्यक्ति ने ओसाका के मेयर ऑफिस में 21 किलो सोना भेजा. सोने के साथ एक चिट्ठी भी थी, जिसमें लिखा था कि इस सोने का इस्तेमाल ओसाका के ड्रेनेज और पानी सप्लाई सिस्टम को ठीक करने में किया जाए. दान देने वाले ने अपना नाम या पता नहीं बताया.
46
ओसाका के मेयर हिदेयुकी योकोयामा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'मैं सोना और चिट्ठी देखकर भावुक हो गया.' मेयर ने बताया कि शहर के पानी और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं और अब इस दान से बड़ी मदद मिलेगी.
56
मेयर ऑफिस के कर्मचारियों ने सोने को कैश में बदलवा लिया है. अब इस पूरे पैसे से ओसाका शहर के ड्रेनेज और पानी सप्लाई सिस्टम को ठीक करने का आदेश दिया गया है. शहर में मरम्मत का काम भी शुरू हो गया है.
66
भारत में भी मंदिरों में इस तरह के बड़े दान दिए जाते हैं. 2022 में एक गुमनाम भक्त ने काशी विश्वनाथ मंदिर को 60 किलो सोना दान किया था. हालांकि, ओसाका की घटना इसलिए अलग है क्योंकि यह दान नागरिक सुविधाओं के लिए सरकार को दिया गया.
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।