गणपति बप्पा की भक्ति में लीन हुईं राधिका मर्चेंट, शानदार नृत्य ने जीत लिया सबका दिल, देखें वीडियो

Published : Sep 15, 2026, 05:58 PM IST
Radhika Merchant Ganesh Aradhana Viral Video

सार

Radhika Merchant Ganesh Aradhana Viral Video: एंटीलिया में गणेश चतुर्थी पर राधिका मर्चेंट ने ऐसी गणेश आराधना की कि हर कोई देखता रह गया। आखिर उनकी प्रस्तुति में ऐसा क्या खास था? यहां देखिए वीडियो।

Antilia Ganesh Chaturthi 2026: देश के सबसे चर्चित गणेश चतुर्थी समारोहों में शामिल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के एंटीलिया में इस बार भी भक्ति और भव्यता का अद्भुत संगम देखने को मिला। गणपति बप्पा के स्वागत के लिए आयोजित समारोह में सितारों की मौजूदगी के बीच राधिका मर्चेंट की भक्तिमय नृत्य प्रस्तुति ने खास तौर पर सभी का ध्यान खींचा। अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने भगवान गणेश की आराधना में अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुति दी। पारंपरिक भाव-भंगिमाओं और चेहरे पर नजर आई श्रद्धा ने इस प्रस्तुति को बेहद खास बना दिया। राधिका की प्रस्तुति में सिर्फ नृत्य की खूबसूरती ही नहीं, बल्कि गणपति बप्पा के प्रति प्रेम, आस्था और समर्पण भी साफ दिखाई दिया। राधिका मर्चेंट जब बप्पा की भक्ति में लीन होकर नृत्य कर रही थीं, तो एंटीलिया का पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। उनकी प्रस्तुति को देखकर ऐसा लगा मानो वह अपने नृत्य के जरिए भगवान गणेश के चरणों में श्रद्धा और प्रेम अर्पित कर रही हों। नीचे देखें राधिका अंबानी का गणेश अराधना का वायरल वीडियो-

भक्ति में डूबी राधिका ने मोहा मन

गणेश चतुर्थी जैसे पावन अवसर पर राधिका का यह अंदाज उनके व्यक्तित्व के एक खूबसूरत पक्ष को सामने लाता है। उनकी प्रस्तुति में दिखाई दिया भाव और समर्पण समारोह के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया। Antilia Ganesh Chaturthi 2026 का यह भक्ति से सराबोर पल सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। राधिका मर्चेंट की गणेश आराधना ने एक बार फिर दिखाया कि भव्य आयोजनों के बीच भी आस्था और भक्ति ही उत्सव की असली आत्मा होती है।

ये भी पढ़ें- 5 Photos: अंबानी फैमिली के गणपति उत्सव में शामिल हुए सलमान खान, मुस्लिम फैंस देख हुए खफा

ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं राधिका मर्चेंट

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की छोटी बहुत, अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट को शास्त्रीय नृत्य में खास दिलचस्पी है। उन्होंने मुंबई स्थित श्री निभा आर्ट्स डांस एकेडमी में गुरु भवन ठाकर के मार्गदर्शन में भरतनाट्यम की विधिवत शिक्षा हासिल की है। राधिका एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं और अपनी कला का मंच पर प्रदर्शन भी कर चुकी हैं। उन्होंने जियो वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था। इस कार्यक्रम के दौरान उनकी औपचारिक नृत्य प्रशिक्षण यात्रा भी पूरी हो गई थी।

ये भी पढ़ें- Ambani Ganpati: अंबानी के गणपति जश्न में सितारों का मेला, Antilia में लगा बॉलीवुड का जमावड़ा

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन है नेहा बोरा जिसने योगी आदित्यनाथ को सरेआम दी गालियां, CJP से क्या है कनेक्शन?
पाकिस्तान ने ऐन वक्त पर दिया धोखा, तो 'दुश्मन' से मदद मांगने को मजबूर हुआ सऊदी? हूती हमले ने बढ़ाई टेंशन