कौन है नेहा बोरा जिसने योगी आदित्यनाथ को सरेआम दी गालियां, CJP से क्या है कनेक्शन?

Published : Sep 15, 2026, 05:15 PM IST
Neha bora yogi adityanath controversy

सार

Neha Bora Controversy: गोरखपुर में CM योगी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा। OBC पार्टी ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दी।

Who is Neha Bora: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और भद्दी-भद्दी गालियां देने वाले एक वीडियो के वायरल होने से विवाद हो गया है। वन भारत सिटिजन (OBC) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने इस वीडियो में दिखने वाली AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के खिलाफ कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

कौन हैं नेहा बोरा?

  • नेहा बोरा वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
  • इसके अलावा वो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की एक पीएचडी शोधार्थी व छात्र नेता हैं।
  • वह NEET परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से 23 दिनों तक चली भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर चर्चा में आई थीं।
  • उन्होंने 66 किलो वजन के साथ अपनी भूख हड़ताल शुरू की और आखिर में उनका वेट 7.5 किलो घट गया था।
  • नेहा बोरा मूलत: उत्तराखंड के खटीमा से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन और अंबेडकर यूनिवर्सिटी दिल्ली से पोस्ट ग्रैजुएशन (MA) की पढ़ाई पूरी की।
  • झारखंड में छात्र आंदोलन के दौरान नेहा बोरा का जमकर विरोध हुआ था। यहां तक कि स्टूडेंट्स ने नेहा को अपने मंच से उतार दिया था। कुछ लोगों ने उनके चेहरे पर स्याही भी फेंकी थी।

क्या है पूरा मामला?

  • OBC पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी का आरोप है कि 14 सितंबर को गोकुल अतिथि भवन में आयोजित Gen-Z महाजुटान कार्यक्रम के दौरान नेहा बोरा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
  • नेहा बोरा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर कार्रवाई और उत्तर प्रदेश की छवि को लेकर गंभीर बातें कहीं और उनके खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
  • इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नेहा यूपी के सीएम योगी के लिए गुंडा, दंगाई और लंपट जैसे भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करती दिख रही हैं।
  • वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने नाराजगी जताई। इसी मामले को लेकर गोरखपुर के कैंट थाने में शिकायत भी दी गई है।
  • नेहा बोरा के कथित बयान को लेकर OBC पार्टी ने आपत्ति जताई है। पार्टी ने इसे गोरखपुर और गोरक्षपीठ की गरिमा से जोड़ते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ये भी देखें : IPS Bushra Bano: कौन हैं बुशरा बानो, जिन्हें 'इंशा अल्लाह' बोलना पड़ा भारी? किसके लिए बनाया वीडियो

कई मंत्रियों ने जताई नाराजगी

इस विवाद पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की राजनीति का दायरा इतना सीमित हो गया है कि वे राष्ट्रीय नेताओं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने AI से बनाए गए वीडियो का भी जिक्र किया। नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उन्होंने ऐसे कई वीडियो देखे हैं और आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मुख्यमंत्री के बेहद आपत्तिजनक AI-जनरेटेड वीडियो बनाए हैं।

मंत्री अनिल राजभर ने साधा निशाना

मंत्री अनिल राजभर ने भी नेहा बोरा के कथित बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का राजनीतिक अस्तित्व खत्म हो गया है और वे अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर छटपटा रहे हैं। अनिल राजभर ने कहा कि ऐसे लोगों की बातों को तवज्जो नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने छात्रों के आंदोलन का भी जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी ऐसे लोगों का चरित्र और संस्कार सामने आए थे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पाकिस्तान ने ऐन वक्त पर दिया धोखा, तो 'दुश्मन' से मदद मांगने को मजबूर हुआ सऊदी? हूती हमले ने बढ़ाई टेंशन
IPS Bushra Bano: कौन हैं बुशरा बानो, जिन्हें 'इंशा अल्लाह' बोलना पड़ा भारी? किसके लिए बनाया वीडियो