
नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक का महा-विवाद अब सिर्फ सड़कों और संसद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अंदरूनी गलियारों और नेताओं के ड्राइंग रूम तक पहुंच चुका है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर 36 दिनों से चल रहे ऐतिहासिक छात्र आंदोलन के दबाव में शनिवार दोपहर जैसे ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया, वैसे ही सोशल मीडिया पर एक ऐसा डिजिटल विस्फोट हुआ जिसने सबको सन्न कर दिया। यह धमाका किसी विपक्षी नेता ने नहीं, बल्कि बीजेपी की ही एक फायरब्रांड सांसद की बेटी ने किया है, जिसने सीधे तौर पर पूर्व मंत्री के स्टाफ को खुली चुनौती दे डाली। आइए जानते हैं पूरे घटनाक्रम की बड़ी बातें।
जैसे ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आई, भुवनेश्वर से बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सारंगी ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद चौंकाने वाली स्टोरी शेयर की। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की हेडलाइन साझा करते हुए जो लिखा, उसने राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया।
दबाव की खुली पोल: अर्चिता ने सीधे शब्दों में लिखा, "साथ ही, DP (धर्मेंद्र प्रधान) के PA के लिए, जो पक्का मेरी मां को मैसेज करके मेरी पिछली स्टोरी डिलीट करने के लिए कहेंगे (ऐसा पहले भी हो चुका है) - परेशान न हों, मैं डिलीट नहीं करूंगी। जय जगन्नाथ! जय हिंद!"
पोस्ट वायरल होने के कुछ समय बाद खबर आई कि अर्चिता सारंगी का इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट हो गया।
अर्चिता सचिन राहर ओडिशा की भुवनेश्वर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और पूर्व IAS अधिकारी अपराजिता सारंगी की बेटी हैं। वह राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं निभातीं, लेकिन सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर सोशल मीडिया के जरिए बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद उनका नाम राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। जहां कई लोगों ने उनके खुले रुख का समर्थन किया, वहीं कुछ यूजर्स ने इसकी आलोचना भी की। इसी वजह से अर्चिता सचिन राहर अचानक देशभर में सुर्खियों में आ गईं।
इस पूरे ड्रामे में सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब बेटी के इस तीखे तेवर के बिल्कुल उलट उनकी मांऔर बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने धर्मेंद्र प्रधान के बचाव में मोर्चा संभाल लिया।
ये भी पढ़ें…. कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें मोदी सरकार ने परीक्षा सुधार की कमान सौंपी?
अपराजिता सारंगी भारतीय राजनीति की चर्चित नेताओं में शामिल हैं। उनके बारे में खास बातें…
NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
इस्तीफे के पीछे प्रमुख कारण
आंदोलन की अगुवाई कर रहे CJP ने सरकार के सामने कई मांगें रखीं।
प्रमुख मांगें
सरकार के साथ बातचीत के बाद संगठन ने दावा किया कि उसकी प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली गईं और आंदोलन समाप्त करने की घोषणा कर दी।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों की दिशा में कदम बढ़ा रही है। संसद में नए संशोधन विधेयक के जरिए पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानूनी प्रावधान लाए जा रहे हैं। दूसरी ओर, अर्चिता सारंगी की वायरल पोस्ट ने इस पूरे घटनाक्रम को नया राजनीतिक और सोशल मीडिया एंगल दे दिया है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि परीक्षा सुधारों के साथ-साथ इस विवाद पर भी क्या नई प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं।
ये भी पढ़ें…. ईरान, उत्तर कोरिया, IMD और भारत...आखिर रातभर में क्या-क्या बदल गया? जानिए 10 बड़ी खबरें
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।