
iPhone 18 Pro Max: देश भर में शुक्रवार को iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की सेल शुरू हो गई। इसे लेकर लोगों में गजब का क्रेज दिखा। दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एप्पल स्टोर पर सुबह से ही ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव और बेंगलुरु के एप्पल स्टोर के बाहर भी नए आईफोन खरीदने के लिए लंबी-लंबी लाइनें नजर आईं।
बेंगलुरु में राहुल नाम के एक ग्राहक ने बताया कि वो सुबह करीब 5 बजे ही स्टोर पहुंच गए थे। उन्होंने देखा कि लाइन में हरियाणा, दिल्ली और मुंबई से भी लोग आए हुए हैं। राहुल ने कहा, "मैं सुबह 5 बजे से यहां हूं। यहां बहुत लंबी लाइन है। लोग सिर्फ आईफोन खरीदने के लिए हरियाणा, दिल्ली और मुंबई से आए हैं। मैं काफी समय से आईफोन खरीद रहा हूं। मुझे याद है मेरा पहला फोन आईफोन 7 था। तब से मैं लगातार आईफोन ही ले रहा हूं... मेरे लिए आईफोन का लॉन्च होना किसी त्योहार से कम नहीं है। मैं हर साल नया आईफोन खरीदने की कोशिश करता हूं।"
मुंबई में हितेश पटेल नाम के ग्राहक ने बताया कि वो नासिक से आए हैं और पिछली रात 10 बजे से ही लाइन में लगे हैं। उन्होंने कहा, "मैं नासिक से आया हूं। हम कल रात 10 बजे से लाइन में खड़े हैं। मुझे सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला है। इसके बाद हमें हमारा फोन मिल जाएगा। मैं हर साल अपना मोबाइल बदलता हूं। अभी मेरे पास 17 Pro Max है और अब मैं 18 Pro Max लेने जा रहा हूं।"
एक अन्य ग्राहक ने बताया, "हम पूरी रात से यहां खड़े हैं। हम बहुत एक्साइटेड हैं। हमारे पास बारकोड नहीं है, फिर भी हम लाइन में लगे हुए हैं..."
अजय नाम के एक और ग्राहक ने कहा, "मैं 18 Pro Max 1TB लेने आया हूं। मैंने इसे पहले ही प्री-बुक कर लिया था, बस अब अपनी बारी का इंतजार कर रहा हूं। यहां काफी भीड़ है, लेकिन मैं इसे सबसे पहले पाना चाहता हूं... अभी मैं 17 Pro इस्तेमाल कर रहा हूं, देखते हैं 18 Pro में क्या नए फीचर्स आए हैं।"
वहीं, सूरज चौहान नाम के एक ग्राहक ने बताया, "यूट्यूब पर मेरा 'सूरज चौहान' नाम से एक चैनल है। मैं टेक रिव्यू करता हूं और मुझे फोन में काफी दिलचस्पी है। पिछली बार मैंने 17 Pro लिया था, इसलिए इस बार 18 Pro Max लेने आया हूं। बहुत से लोग इसका इंतजार कर रहे हैं, तो मैं भी कर रहा हूं... इसके कैमरे और क्वालिटी में सुधार होना चाहिए।"
भारत में एप्पल के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुक्रवार से शुरू हो गई है। आप इन लेटेस्ट प्रो मॉडल्स को एप्पल के ऑनलाइन स्टोर और देश भर के 6 रिटेल आउटलेट्स से खरीद सकते हैं। लॉन्च के दिन ग्राहकों की सुविधा के लिए एप्पल स्टोर्स सुबह 8 बजे ही खुल गए और रात 10 बजे तक खुले रहेंगे, ताकि लोग सुबह से ही अपना नया आईफोन खरीद सकें।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।