Ashok Kharat Video: 58 औरतों के अश्लील वीडियो 170 साइट्स पर अपलोड, कैसे खुला अशोक खरात का काला चिट्ठा

Published : Apr 03, 2026, 05:15 PM IST
nashik fake baba ashok kharat

सार

अशोक खरात केस में SIT जांच के दौरान पेन ड्राइव से 58 महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिलने का दावा हुआ है। ये वीडियो 170 साइट्स पर अपलोड किए गए थे। साइबर क्राइम ने अब इन वीडियोज को हटवाने का काम शुरू कर दिया है। 

Ashok Kharat Viral Video Update: 19 मिनट 34 सेकंड के वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इस समय अशोक खरात का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस केस की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) कर रही है और आए दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अशोक खरात महिलाओं के प्राइवेट वीडियो बनवाकर उन्हें इंटरनेट पर अपलोड करवाता था।

पेन ड्राइव से खुला बड़ा राज

जांच के दौरान एक पेन ड्राइव मिली है, जिसने इस पूरे मामले की गंभीरता को और बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि इस पेन ड्राइव में करीब 58 महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मौजूद थे। यह भी आरोप है कि इन वीडियो को करीब 170 अलग-अलग वेबसाइट्स पर अपलोड किया गया था।

बेहोश कर करता था गलत हरकतें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अशोक खरात महिलाओं को खारा पानी पिलाता था, जिससे वे बेहोश हो जाती थीं। इसके बाद वह उनके साथ गलत हरकतें करता और वीडियो रिकॉर्ड करता था। इस मामले ने लोगों को काफी डरा दिया है। जैसे ही यह मामला सामने आया, साइबर क्राइम टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन वीडियो को इंटरनेट से हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे कंटेंट को पूरी तरह हटाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

अवैध गतिविधियों की भी जांच

पुलिस को शक है कि अशोक खरात सिर्फ इसी मामले में ही नहीं, बल्कि अन्य अवैध गतिविधियों में भी शामिल हो सकता है। इसी वजह से उसकी संपत्ति और आर्थिक स्रोतों की भी जांच की जा रही है। इस मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि अशोक खरात ने अपने रिश्तेदारों तक को नहीं छोड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपने रिश्तों में भी गलत नजर रखता था। बता दें कि अशोक खरात के साथ महाराष्ट्र की पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर के भी संबंधों का पता चला है। इसके बाद ये मामला काफी हाई-प्रोफाइल हो गया।

अशोक खरात का बेटा भी गिरफ्तार, पत्नी की तलाश

पुलिस ने दो दिन पहले ही उसके बेटे को भी इस केस में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कार्रवाई तेज होते ही उसकी पत्नी फरार हो गई है। पुलिस अब उसकी पत्नी की तलाश में जुटी हुई है, क्योंकि माना जा रहा है कि उसके पकड़ में आने से कई अहम राज खुल सकते हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बिरयानी में बोटी कम निकली… लखनऊ के होटल में मच गया बवाल, ग्राहकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा!
‘मियां वाले’ बयान पर साधु-संतों ने Owaisi को धो डाला