Ashok Kharat Viral Video: अशोक खरात की दरिंदगी का एक और वीडियो वायरल, कांप उठेगी रूह

Published : Apr 13, 2026, 04:55 PM IST
ashok kharat new video

सार

महाराष्ट्र में नासिक के कथित ज्योतिषी अशोक खरात पर ‘अघोरी थेरेपी’ के नाम पर बच्चियों के शोषण के आरोप लगे हैं। वायरल वीडियो और CCTV फुटेज के बाद पुलिस ने SIT जांच शुरू की है, जिसमें नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

Ashok Kharat New Video Viral: महाराष्ट्र के नासिक में खुद को बड़ा ज्योतिषी और भगवान बताने वाले अशोक खरात का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिलाओं और गर्भवती औरतों का यौन शोषण करने वाले अशोक खरात पर ‘अघोरी थेरेपी’ और इलाज के नाम पर मासूम बच्चियों के शोषण के भी गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले से जुड़ा एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसने शासन-प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

हाल ही में सामने आए वीडियो में अशोक खरात अपने केबिन में एक बच्ची से अनुचित तरीके से व्यवहार करते हुए दिखाई देता है। खरात बच्ची से कहता है कि अपनी टी-शर्ट उपर करो। वीडियो में यह भी दिखता है कि वह किसी मेडिकल उपकरण की जगह इंटरनेट केबल और केबल टेस्टर जैसी चीजों का इस्तेमाल इलाज के नाम पर कर रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान बच्ची की मां भी वहीं मौजूद थी। अंधविश्वास के चलते बच्ची की मां स्थिति की गंभीरता को समझ नहीं पाई।

‘अघोरी थेरेपी’ के नाम पर लोगों को गुमराह करता था खरात

अशोक खरात अपनी इन गतिविधियों को ‘अघोरी थेरेपी’ बताकर लोगों का विश्वास जीतता था। वह दावा करता था कि उसके पास विशेष शक्तियां हैं, जिनसे वह तकनीकी चीजों के जरिए बीमारियों का इलाज कर सकता है। लेकिन जांच में सामने आया कि यह सब लोगों को भ्रमित करने का तरीका था, जिसके जरिए वह महिलाओं और बच्चियों का शोषण करता था। उसके ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज ने इन आरोपों को मजबूत किया है।

खरात पर पहले से दर्ज हैं गंभीर केस

अशोक खरात पर पहले से ही कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। इनमें बलात्कार, यौन उत्पीड़न और अवैध हथियार रखने जैसे मामले शामिल हैं। इस नए वीडियो के सामने आने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई है। इस जांच की जिम्मेदारी पुलिस उपायुक्त तेजस्वी सातपुते के पास है। खरात के ऑफिस से मिले सीसीटीवी फुटेज की विस्तार से जांच की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस तरह की और भी घटनाएं हो सकती हैं, जो अभी सामने नहीं आई हैं। जांच आगे बढ़ने के साथ और खुलासों की उम्मीद है।

अंधविश्वास बना बड़ा कारण

यह मामला समाज के लिए एक बड़ी चेतावनी है। कई लोग अपनी समस्याओं का हल पाने के लिए ऐसे कथित बाबाओं और ज्योतिषियों के पास चले जाते हैं। अंधविश्वास के कारण लोग सही और गलत में फर्क नहीं कर पाते, जिसका फायदा ऐसे लोग उठाते हैं। ऐसे मामलों में जागरूक रहना बहुत जरूरी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Asha Bhosle Antim Yatra : आशा भोसले की अंतिम यात्रा में उमड़ी फैंस की भीड़, हर आंख दिखी नम
क्या जंग से पीछे हट रहे डॉनल्ड ट्रंप? बिना समझौते के नया गेम प्लान तैयार