
India vs China vs Pakistan Powers: दुनिया में किस देश का कितना दबदबा है और एशिया की असली ताकत किसके हाथ में है, इस पर ऑस्ट्रेलिया के मशहूर थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) ने अपनी 2026 एशिया पावर इंडेक्स (Asia Power Index 2026) रिपोर्ट जारी कर दी है। इस नई रैंकिंग में भारत ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है और एशिया के तीसरे सबसे ताकतवर देश की अपनी पोजिशन को और मजबूत कर लिया है। खास बात ये है कि 27 देशों की इस लिस्ट में भारत ने जापान, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी ताकतों को पीछे छोड़ते हुए 'मेजर पावर' (Major Power) का दर्जा हासिल किया है। जानिए इस रिपोर्ट में भारत ने कहां बाजी मारी और चीन-पाकिस्तान किस नंबर पर खड़े हैं...
2026 की इस रिपोर्ट में कुल 27 देशों और क्षेत्रों को 131 अलग-अलग पैमानों पर परखा गया है। इसमें भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है। इस पूरे इंडेक्स में भारत इकलौता ऐसा देश है जिसे 'मेजर पावर' की कैटेगरी में रखा गया है। भारत से आगे सिर्फ दो सुपरपावर देश हैं। पहले नंबर पर अमेरिका (78.9 अंक) और दूसरे पर चीन (73.6 अंक) है।
भारत को कुल 40.5 अंक मिले हैं। इसके ठीक बाद चौथे नंबर पर जापान है, जिसे 38.6 अंक मिले हैं। पांचवें पर रूस है, जिसे 32.2 अंक और छठे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसके अंक 31.7 अंक हैं।
भारत के मुकाबले पाकिस्तान काफी पीछे है। पाकिस्तान 15 अंकों के साथ 16वें नंबर पर है। यानी भारत की ताकत पाकिस्तान से ढाई गुना से भी ज्यादा है। वहीं, उत्तर कोरिया 17वें (13 अंक), बांग्लादेश 20वें (8.9 अंक), श्रीलंका 21वें (8.2 अंक) और नेपाल 25वें (5.1 अंक) पायदान पर है।
सुपरपावर देश 70 या उससे ज्यादा अंक
अमेरिका (United States): 78.9 अंकों के साथ अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी सुपरपावर बना हुआ है, हालांकि इसके स्कोर में हल्की गिरावट देखी गई है।
चीन (China): 73.6 अंकों के साथ चीन दूसरे नंबर पर काबिज है और अमेरिका के काफी करीब पहुंच गया है।
मेजर पावर देश 40 या उससे ज्यादा अंक
भारत (India): 40.5 अंकों के साथ भारत पूरे एशिया में इकलौता 'मेजर पावर' देश है और इसके स्कोर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मिडिल पावर देश 15 या उससे ज्यादा अंक
जापान (Japan): 38.6 अंकों के साथ जापान चौथे स्थान पर है, लेकिन इसकी ताकत में गिरावट आई है।
रूस (Russia): 32.2 अंकों के साथ रूस पांचवें नंबर पर भारत से काफी पीछे है।
ऑस्ट्रेलिया (Australia): 31.7 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया छठे स्थान पर बरकरार है।
दक्षिण कोरिया (South Korea): 31 अंकों के साथ दक्षिण कोरिया सातवें नंबर पर है।
सिंगापुर (Singapore): 26.9 अंकों के साथ सिंगापुर ने आठवां स्थान हासिल किया है।
इंडोनेशिया (Indonesia): 21.7 अंकों के साथ इंडोनेशिया नौवें नंबर पर है।
मलेशिया (Malaysia): 20.5 अंकों के साथ मलेशिया टॉप-10 में आखिरी स्थान पर है।
अन्य मिडिल पावर देश
इस लिस्ट में थाईलैंड (20 अंक, 11वां स्थान), वियतनाम (20 अंक, 12वां स्थान), न्यूजीलैंड (16.5 अंक, 13वां स्थान), ताइवान (16.3 अंक, 14वां स्थान) और फिलीपींस (15.4 अंक, 15वां स्थान) शामिल हैं। पाकिस्तान (Pakistan) 15 अंकों के साथ पाकिस्तान 'मिडिल पावर' कैटेगरी में सबसे निचले पायदान और 16वें नंबर पर है।
माइनर पावर देश 15 से कम अंक)
उत्तर कोरिया 13 अंकों के साथ 17वां
ब्रुनेई 10.5 अंकों के साथ 18वां
कंबोडिया 9.4 अंकों के साथ 19वां
बांग्लादेश 8.9 अंकों के साथ 20वां
श्रीलंका 8.2 अंकों के साथ 21वां
लाओस 7 अंकों के साथ 22वां स्थान
म्यांमार 7.2 अंकों के साथ 23वां स्थान
मंगोलिया 5.9 अंकों के साथ 24वां स्थान
नेपाल 5.1 अंकों के साथ 25वां स्थान
तिमोर-लेस्ते 5 अंकों के साथ 26वां स्थान
ASIA POWER INDEX: In 2026, the top five countries for overall power in Asia are the United States, China, India, Japan and Russia. Australia remains sixth in this year’s ranking.
https://t.co/qrk0mc8Z8y https://t.co/VVdHc9oo5H
— The Lowy Institute (@LowyInstitute) November 22, 2026
रिपोर्ट के मुताबिक, कमजोर रुपए, IMF के आकलन के तरीके में बदलाव और विदेशी निवेश में करीब 20 अरब डॉलर की कमी की वजह से भारत के आर्थिक क्षमता स्कोर (26.4 अंक) में हल्की गिरावट जरूर आई, लेकिन बाकी मोर्चों पर भारत ने जबरदस्त छलांग लगाई।
कूटनीतिक प्रभाव (Diplomacy) भारत की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है, जिसमें भारत को 70.3 अंक मिले हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षेत्रीय लीडरशिप रेटिंग में बड़ा सुधार हुआ है। वे तीन पायदान चढ़कर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद एशिया के दूसरे सबसे असरदार नेता बन गए हैं।
ब्रह्मोस मिसाइल और डिफेंस नेटवर्क
दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों को ब्रह्मोस (BrahMos) मिसाइल बेचने और रक्षा साझेदारी बढ़ाने से भारत का डिफेंस नेटवर्क स्कोर बढ़कर 18.6 अंक (9वां स्थान) हो गया है।
भविष्य के संसाधन और संस्कृति
भविष्य के संसाधनों (Future Resources) में भारत का स्कोर बढ़कर 56.2 अंक और सांस्कृतिक प्रभाव (Cultural Influence) में 43.8 अंक हो गया है।
रिपोर्ट में दो दिलचस्प बातें और सामने आई हैं। पहला यह कि अमेरिका और चीन के बीच ताकत का अंतर कम हुआ है, लेकिन इसकी वजह चीन की तरक्की कम और अमेरिका की अपनी गलतियां ज्यादा हैं। दूसरा यह कि भारत के लगातार आगे बढ़ने के बावजूद चीन की कुल ताकत अभी भी भारत से 80 फीसदी ज्यादा है, जो दिखाता है कि चीन की बराबरी करने के लिए भारत को अभी और लंबा सफर तय करना है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।