जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पहलवानों का जलवा कायम है। अंतिम पंघाल ने 53 किलो वर्ग में सिल्वर मेडल जीता, जबकि अमन सहरावत ने 57 किलो फ्रीस्टाइल में शानदार वापसी करते हुए गोल्ड अपने नाम किया।
आइची-नागोया: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में शनिवार को भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल ने कमाल कर दिया। उन्होंने महिलाओं की 53 किलो कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) मीडिया के मुताबिक, गोल्ड मेडल के मुकाबले में अंतिम का सामना जापान की मोए कियोका (19वीं रैंक) से था। इस मैच में उन्हें 1-9 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
यह भारत का पहला सिल्वर मेड
एशियन गेम्स के इतिहास में महिलाओं के 53 किलो इवेंट में यह भारत का पहला सिल्वर मेडल है। इससे पहले 2022 वाले एशियन गेम्स में अंतिम ने इसी कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस मेडल के साथ ही एशियन गेम्स में भारत के कुल 84 मेडल हो गए हैं। इनमें 20 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
इससे पहले शनिवार को ही दीपक पूनिया ने भी देश को खुशी का मौका दिया। उन्होंने पुरुषों की 97 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीता। दीपक ने मंगोलिया के गनखुयाग गनबातर को 2-1 से हराया।
60 साल बाद भारत को इस गेम में मिला मेडल
आपको बता दें कि 60 साल बाद भारत को 97 किलो फ्रीस्टाइल में कोई मेडल मिला है। आखिरी बार 1966 के एशियन गेम्स में भीम सिंह ने इस इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। हालांकि, पुरुषों के 74 किलो फ्रीस्टाइल इवेंट में निराशा हाथ लगी। ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में सागर जगलान को कजाकिस्तान के नूरकोझा कैपानोव ने महज 30 सेकंड में चित कर दिया। कैपानोव तीन बार के वर्ल्ड मेडलिस्ट हैं।
अमन सहरावत ने रेसलिंग में ऐसे जीता गोल्ड
अमन सहरावत ने पुरुषों की 57 किलो फ्रीस्टाइल कैटेगरी में जबरदस्त खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया। फाइनल में उन्होंने नॉर्थ कोरिया के चोंग सोंग हान को हराया।
मैच की शुरुआत में अमन थोड़ा डिफेंसिव खेल रहे थे। उन्होंने हान के कई हमलों को नाकाम किया। इसके चलते उन्हें पैसिविटी वॉर्निंग मिली और हान को एक पॉइंट मिल गया। लेकिन अमन ने तुरंत वापसी की और टेकडाउन से 2 पॉइंट लेकर अपना खाता खोला। ब्रेक से ठीक पहले उन्होंने एक और शानदार टेकडाउन किया और 4-1 की लीड ले ली।
दूसरे राउंड की शुरुआत में भी अमन ने एक और टेकडाउन से स्कोर 6-1 कर दिया। घुटने की चोट के बावजूद नॉर्थ कोरियाई पहलवान ने हार नहीं मानी।
हान ने तेजी से वापसी करते हुए एक टेकडाउन और रोल के जरिए लगातार 6 पॉइंट बटोरे। इससे अमन 6-7 से पीछे हो गए।
जब लगा कि मैच हाथ से फिसल रहा है, तब अमन ने अपना दांव चला। उन्होंने एक टेकडाउन और रोल से 4 पॉइंट हासिल किए और 10-7 की बढ़त बना ली। इसके बाद हान ने एक चैलेंज लिया जो गलत साबित हुआ, जिससे अमन को एक और पॉइंट मिल गया। इसी के साथ अमन ने एशियन गेम्स का गोल्ड अपने नाम कर लिया।
कौन हैं अंतिम पंघाल
हरियाण के हिसार की रहने वाली अंतिम पंघाल अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि साल 2022 और 2023 में लगातार दो बार हासिल की। वह एक प्रसिद्ध महिला फ्रीस्टाइल पहलवान (रेसलर) हैं, जो 53 किलोग्राम कुश्ती लड़ती हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।