MP के अनूपपुर में खूनी तांडव: युवक ने खत्म किया अपना परिवार, नाना-नानी-मां और बहन को मार डाला

Published : Oct 03, 2026, 04:47 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

सार

Anuppur Crime News : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 4 लोगों का बेरहमी से मर्डर कर दिया गया। हत्यारा कोई और नहीं परिवार का ही सदस्य है। जिसने नाना-नानी-मां और बहन को मार डाला।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अमोदा गांव में एक युवक ने अपने ही परिवार के लोगों पर लाठी और डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में उसकी नानी, नाना, मां और मामा की बेटी की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पहले मंदिर के पुजारी पर किया हमला

  • करनपठार पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रेम सिंह रात करीब 11 बजे नाला पार करके शनि मंदिर पहुंचा। यहां उसने मंदिर के पुजारी गंगाराम पर लाठी से हमला कर दिया। पुजारी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
  • शोर सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे और प्रेम सिंह को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद पुजारी को इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया, जहां उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रस्सी खोलकर घर पहुंचा और हमला शुरू कर दिया

  • सुबह प्रेम सिंह किसी तरह रस्सी खोलकर अपने घर पहुंच गया। उस समय घर में उसके नाना संपत सिंह गोंड, नानी भन्नी बाई गोंड, मां अनुपिया बाई और मामा की बेटी मोनिका समेत बच्चे मौजूद थे।
  • आरोप है कि घर में पहुंचते ही उसने लाठी और पत्थर से हमला शुरू कर दिया। उसने परिवार के सदस्यों के सिर और शरीर के दूसरे हिस्सों पर कई वार किए। हमले में बच्चे भी घायल हुए।

चार लोगों की मौत

  • हमले की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब तक 75 वर्षीय संपत सिंह, 70 वर्षीय भन्नी बाई और 50 वर्षीय अनुपिया बाई की मौत हो चुकी थी। घायल मोनिका ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
  • घायलों में चैन सिंह, पुजारी गंगाराम और दो छोटी बच्चियां शामिल हैं। चैन सिंह के हाथ में फ्रैक्चर और सिर में चोट आई है। वहीं एक बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में रखा गया है।

आरोपी की मानसिक हालत को लेकर परिवार का दावा

परिवार के मुताबिक, प्रेम सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह तीन दिन पहले ही गांव आया था। उसकी मां अनुपिया भी करीब एक सप्ताह पहले इलाज के लिए मायके आई थी। परिजनों ने यह भी बताया कि प्रेम सिंह की पत्नी करीब तीन साल पहले मारपीट से परेशान होकर उसे छोड़कर चली गई थी।

मेडिकल टीम ने शुरू की जांच

पुष्पराजगढ़ बीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह के मुताबिक, मेडिकल टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। शवों की जांच और फोटोग्राफी की जा रही है। पोस्टमॉर्टम घटनास्थल पर होगा या शवों को बेनीबारी ले जाया जाएगा, यह फॉरेंसिक टीम के निर्देश के बाद तय किया जाएगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nestle Dairy Whitener क्या होता है? FSSAI टेस्ट में फेल होने के बाद जानिए चाय-कॉफी में इसका यूज कितना सेफ
US Visa News: अमेरिका जाने वालों के लिए नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा ₹17 लाख तक का बॉन्ड; भारत बाहर