
हिमंता बिस्वा सरमा ने असम की जनता पर ऐसा जादू किया कि वह आज लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने गुवाहाटी में पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सीएम पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए खाना पारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में भारी जनसैलाब उमड़ा था। ठीक उसी तरह जैसै चुनाव प्रचार के दौरान हिमंता की रैलियों में भीड़ पहुंचती थी। बता दें कि हिमंता इतने लोकप्रिय हैं कि उनको असम का योगी आदित्यनाथ कहा जाता है।
बता दें कि सीएम हिमंता अक्रामक भाषण, हिंदूवादी, और बांग्लादेशी मुद्दों ने उनको हीरो बना दिया। सरमा अक्सर अपने चुनावी भाषणों में मदरसों में बुलडोजर चलाने, 'लव जिहाद' के खिलाफ सख्त कानूनों और मुस्लिम तुष्टिकरण के मुद्दों पर बेबाक राय रखी। उन्होंने जनता को साफ साफ समझाया कि बांग्लादेशी प्रवासियों को अवैध घुसपैठ बताते हुए राज्य के लिए बड़ा खतरा बताया।
हिमंता सरमा ने असम चुनाव के दौरान ताबड़तोड़ रैलियां की। एक दिन में वह 4 से 6 जनसभाएं करते थे। कई बार तो रात के वक्त जनसभा को संबोंधित किया। उन्होंने कई रोड शो भी किए...हर एक रैली में महिलाओं की संख्या ज्यादा रहती थी। सरमा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ऐसा छाया कि मिलियन व्यूज आए। हर किसी ने इस क्लिप को देखा। जैसे ही वह एक रैली के दौरान महिलाओं से मिलने पहुंचे तो उन्हें घेर लिया। कई महिलाओं ने उनको हाई-फाई दिया तो किसी ने दूर से किया। तो वहीं एक महिला ने उनको पकड़ लिया और किस कर दिया।
बता दें कि 2026 के असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 126 सीट में से 82 सीट जीती हैं। यह चुनाव सिर्फ और सिर्फ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के चेहरे पर लड़ा और ऐतिहासिक जीत मिली। वह इन चुनाव में केंद्रीय और निर्णायक भूमिका रहे। तभी तो असम में किसी भी केंद्रीय नेता ने ज्यादा रैलियां नहीं की। क्योंकि बीजेपी के सारे दिग्गज तो पश्चिम बंगाल के चुनाव में ताकत झोंकने में लगे थे। जिसमें उन्हें बंपर सफलता मिली।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।