Assembly Election 2026 Date: असम-केरल-पुड्डूचेरी में 9 अप्रैल, पश्चिम बंगाल में 23-29 अप्रैल को चुनाव; सभी राज्यों में काउंटिंग 4 मई को

Published : Mar 15, 2026, 04:27 PM ISTUpdated : Mar 15, 2026, 04:36 PM IST
Gyanesh kumar

सार

चुनाव आयोग ने 15 मार्च को पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।  

नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार 15 मार्च को पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। असम और केरल में एक ही चरण में 9 अप्रैल को चुनाव होगा। इसी तरह, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। बंगाल में 2 चरणों में चुनाव होगा और यहां 23 व 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों में काउंटिंग एक साथ 4 मई को होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन राज्यों में चुनावी प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएगी। चुनाव कार्यक्रम का ऐलान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया। उनके साथ चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद थे।

EVM में उम्मीदवारों के कलर फोटो होंगे

5 राज्यों में कुल 824 विधानसभा सीटों में चुनाव होना है। इन सभी राज्यों में 2.19 लाख पोलिंग बूथ हैं। काउंटिंग के लिए 40 हजार कर्मचारी तैनात किए हैं। वहीं, चुनाव को सुरक्षित रूप से कराने के लिए 8.5 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।  इस बार ईवीएम में सभी उम्मीदवारों के कलर फोटो लगाए जाएंगे। वहीं, बूथ कर्मचारियों को पहचान-पत्र मिलेंगे। हर पोलिंग बूथ पर वेबकास्टिंग होगी।

5 राज्यों का पूरा चुनाव शेड्यूल

राज्य

सीटें

फेज

वोटिंग कब

पश्चिम बंगाल294223 और 29 अप्रैल
तमिलनाडु234123 अप्रैल
असम12619 अप्रैल
केरल14019 अप्रैल
पुड्डूचेरी3019 अप्रैल

मई में खत्म हो रहा पांचों विधानसभाओं का कार्यकाल

इन सभी पांच राज्यों की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल मई 2026 में समाप्त हो रहा है। इसलिए संवैधानिक प्रक्रिया के तहत समय पर चुनाव कराना जरूरी है, ताकि नई सरकारों का गठन समय रहते हो सके।

2021 के चुनाव में कितने चरणों में हुई थी वोटिंग

अगर पिछली बार की बात करें तो 2021 में इन पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव की घोषणा 26 फरवरी को की गई थी। उस समय पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान कराया गया था, जबकि असम में 3 चरणों में वोटिंग हुई थी। वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ था।

पश्चिम बंगाल में TMC और BJP के बीच कड़ा मुकाबला

पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों पर मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में लगभग 60 लाख संदिग्ध मतदाताओं के मामलों की जांच जारी रखेगा। अदालत की मंजूरी मिलने के बाद पूरक मतदाता सूचियां प्रकाशित की जाएंगी। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए रिटर्निंग ऑफिसरों की नियुक्ति भी की जा चुकी है।

असम में NDA और कांग्रेस के बीच चुनावी टक्कर

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए सत्तारूढ़ National Democratic Alliance (NDA) के नेतृत्व में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल सकता है।

केरल में LDF और UDF के बीच सीधी लड़ाई

केरल की 140 सीटों के लिए मुख्य मुकाबला लेफ्ट डेमाक्रेटिक फ्रंट (LDF) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के बीच माना जा रहा है। वहीं भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए भी करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है, जबकि बाकी 40 सीटों पर उसके सहयोगी दल भारत धर्म जन सेना (BDJS) और Twenty20 Kizhakkambalam चुनाव मैदान में हैं।

तमिलनाडु में सीट बंटवारे और चुनाव प्रचार तेज

तमिलनाडु में राजनीतिक दल चुनाव प्रचार को तेज कर रहे हैं और 234 विधानसभा सीटों के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कांग्रेस, DMK और CPI के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। इन्हें AIADMK, BJP और ऑल इंडियान एनआर कांग्रेस से चुनौती मिल रही है।

पुडुचेरी की सभी सीटों पर होगा मतदान

पुडुचेरी में कुल 30 विधानसभा सीटें हैं और सभी निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा।

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू

चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। इसके बाद सरकार और राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग के नियमों का पालन करना होगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दुल्हन मुस्कुराती रही, लेकिन दूल्हा नजरे झुकाए हुआ भावुक, देखिए कुलदीप यादव की शादी का खास Video
Iran से India वापस लौटे 70 छात्र, Delhi लैंड करते ही सुनाई खौफनाक आपबीती