पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के नतीजों ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव दिखाया है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है, जबकि तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पांडुचेरी विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बंगाल में जहां बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है तो थलापति विजय की पार्टी TVK तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं असम में एक बार फिर हिमंत बिस्वा सरमा का जादू चल गया है। जबकि केरलम में 10 साल बाद UDF सरकार की वापसी हो रही है। पुडुचेरी में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनती दिख रही है। इन पांचों ही राज्यों में जीत के जश्न की तस्वीरें सामने आई हैं...
210
यह तस्वीर असम राज्य की है। जहां बहुमत का आंकड़ा पार करने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक गुवाहाटी स्थित पार्टी मुख्यालय में जश्न मना रहे हैं।
310
कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीजेपी की शानदार जीत के बाद भाजपा समर्थक यूं जश्न मनाते हुए नजर आए। महिलाओं ने अपने पारंपरिक बंगाली साड़ी पहनकर डांस किया।
दूसरी तस्वीर में देखिए कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा के मतों की मतगणना में उम्मीदवार के आगे होने पर भाजपा समर्थकों ने खुशी मनाई
510
केरलम में 10 साल बाद जब UDF को शानदार जीत मिली तो यूडीएफ के कार्यकर्ता सड़क पर डांस और आतिशबाजी करते नजर आए।
610
यह तस्वीर भी बंगाल से सामने आई है। जहां बीजेपी की जीत के बाद समर्थक यूं जीत के जश्न में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते हुए नजर आए। साथ ही मोदी मोदी के नारे भी लगाए।
710
पहली तस्वीर में नजर आ रही एक महिला टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय की समर्थक है। जो जीत के बाद ईसीआर रोड से टीवीके मुख्यालय तक घुटनों के बल चलकर पहुंची। वहीं दूसरी तस्वीर में नजर आ रहा यह शख्स है जो टीएमसी समर्थक बताया जाता है।
810
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने के बाद खूब चर्चा में आई। अब कोलकाता से लेकर भोपाल तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाली नाश्ता 'झालमुरी' बांटी।
910
तस्वीर में नजर आ रहे यह लोग एक्टर थलापति विजय के परिवार के सदस्य हैं जो तमिलनाडु विधानसभा चुनाव टीवीके की जीत के बाद यूं चेन्नई मे जश्न मनाते हुए नजर आए।
1010
असम की एक तस्वीर ऐसी भी। जहां भाजपा के राज्य मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता यूं जश्न मनाते नजर आए। एक दूसरे को जीत का रंग लगाया और डांस करते नजर आए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।