पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में BJP की बड़ी जीत के बाद NDA अब 22 राज्यों में सत्ता में है। 17 राज्यों में BJP के मुख्यमंत्री हैं, जबकि 5 राज्यों में सहयोगी दल सरकार चला रहे हैं, जिससे पार्टी का राष्ट्रीय प्रभाव और मजबूत हुआ है।
How Many States Now Have BJP Government: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में BJP ने ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाते हुए इतिहास रच दिया है। फिलहाल राज्य की कुल 293 सीटों में से बीजेपी 200+ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, TMC 100 के भीतर सिमटती दिख रही है। वैसे, क्या आप जानते हैं कि बंगाल जीतने के बाद आखिर देश के कितने राज्यों में बीजेपी या उसके सहयोगी संगठन की सरकार होगी, आइए जानते हैं।
अब 22 राज्यों में BJP-NDA की सरकार
पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने के बाद देश में बीजेपी का दायरा और बढ़ गया है। 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों को मिलाकर अब बीजेपी-एनडीए सरकार 22 राज्यों में पहुंच चुकी है। यानी अब इन सभी राज्यों में बीजेपी का मुख्यमंत्री है। देश के कई राज्य ऐसे हैं, जहां बीजेपी ने अपना विस्तार किया है। इनमें ओडिशा, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं।
17 राज्यों में बीजेपी-5 में NDA का सीएम
देश के 17 राज्यों में फिलहाल बीजेपी के मुख्यमंत्री हैं, जबकि 5 राज्यों में उनके सहयोगी संगठन यानी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार है। यह आंकड़े बताते हैं कि पार्टी का राजनीतिक प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।
- BJP के सीएम वाले राज्य: उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, पुड्डुचेरी।
- NDA के सीएम वाले राज्य: आंध्र प्रदेश, बिहार, नगालैंड, मेघालय, सिक्किम।
11 राज्यों में BJP बहुमत में, 12 में सरकार में शामिल
देशभर के 11 राज्यों में भाजपा पूर्ण बहुमत में है, जबकि 12 राज्यों में वह सरकार में शामिल है। यानी देश के करीब 78% हिस्से में अब बीजेपी सत्ता में है। हालांकि, दक्षिण भारत के राज्यों में बीजेपी अब भी संघर्ष कर रही है और अब उसका अगला लक्ष्य इन राज्यों में खुद को मजबूत करने का है। पश्चिम बंगाल में जीत के बाद BJP का राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव और मजबूत हुआ है। यह नतीजा दिखाता है कि पार्टी नए क्षेत्रों में भी अपनी जगह बना रही है और देश की राजनीति में उसका दायरा लगातार बढ़ रहा है।


